Categories: Crime

हिमाचल में खाली कराया कमरा, गोरखपुर में फावड़े से काटकर कर दी हत्या, बांसगांव की घटना

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश में रूम पार्टनर के बीच हुए विवाद में गोरखपुर में मर्डर हुआ। बुधवार की रात कहासुनी के बाद 48 वर्षीय ज्ञान निषाद पुत्र स्व विन्ध्याचल की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपित आकाश निषाद हत्या के बाद से ही फरार है। उसके मां— बाप को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में उपजे तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

साथ लौटे गांव, झगड़े पर हमला करके ले ली जान
बांसगांव के हरिहरपुर केवटान टोला निवासी आकाश निषाद और 48 वर्षीय ज्ञान निषाद हिमाचल प्रदेश में रहकर प्राइवेट काम करते थे। दोनों गांव के थे। इसलिए वहां पर एक साथ किराए का कमरा ले लिया। करीब एक माह पूर्व कमरे पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों गांव लौट आए। बुधवार की रात हिमाचल प्रदेश में हुई घटना को लेकर दोनों के बीच बोलठोल होने लगी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आकाश ने कुदाल से ज्ञान निषाद के पैरों पर हमला कर दिया। पैर कटने से अधिक खून बहने पर ज्ञान निषाद की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान गुरुवार की भोर में मौत हो गई।

आरोपित घर छोड़कर भागा, परिजनों से चल रही पूछताछ
रामज्ञान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो आरोपित आकाश भाग गया। लोगों ने आरोप लगाया कि आकाश, उसकी बहन और एक अन्य दोस्त ने रामज्ञान की हत्या की है। आरोपित और पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले हैं। इसलिए गांव में तनाव फैल् गया। दोनों तरफ से लोग एकजुट हो गए। इसलिए मौके पर भारी पुलिस बल बुला ली गई।

मकान खाली कराने पर हुआ था झगड़ा
पुलिस की जांच में पता लगा कि रामज्ञान निषाद ने हिमाचल प्रदेश में एक मकान खरीदा था जिसमें आरोपित का भाई साथ रहता था। किसी बात से नाराज होने पर रामज्ञान ने मकान खाली करा लिया। यह जानकारी आकाश को मिली तो वह काफी नाराज हुआ। इसी बात को लेकर उनके बीच पहले भी विवाद हुआ था।

“घटना में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश जारी है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।”
अरुण कुमार सिंह, एसपी साउथ, गोरखपुर

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago