सर्दी पर भारी शिव भक्त की आस्था, 1600 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पूरी करके करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। बदन को छेद कर हड्डियों तक पहुंचने वाली कड़ाके की सर्दी में जहां महंगे गर्म कपड़े पहनकर निकलना मुश्किल है। वहीं एक शिव भक्त सर्दी में भगवान भोले का दर्शन करने निकल पड़ा है। सोलह सौ किलोमीटर की लंबी दूरी तय करके पवित्र अमरनाथ की गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर अपनी यात्रा पूरी करेंगे। बुधवार को गोरखपुर कुशीनगर हाईवे के कुसम्ही बाजार तक पहुंचे भक्त रामप्रीत का भव्य स्वागत किया गया।


नेपाल के जानकी मंदिर से लेकर बाबा अमरनाथ की यात्रा पर निकले हठ योगी रामप्रीत यादव नेपाल राष्ट्र के रमदैया भवाड़ी क्षीरेश्वरनाथ, जिला धनुषा के रहने वाले हैं। शिव भक्त रामप्रीत यादव छठवीं बार 1600 किलोमीटर दंडवत अमरनाथ यात्रा पूरी करके बाबा बर्फानी का दर्शन करेंगे । बुधवार को जगदीशपुर, कुसम्ही बाजार में उनका आगमन हुआ। शिव भक्तों ने बाबा का भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया। खुद को हठयोगी कहने वाले रामप्रीत यादव ने बताया कि उनकी यह यात्रा विश्वकल्याण के लिए है।

रामप्रीत यादव बताते है कि जीवन की सबसे कठिन यात्रा मानसरोवर की थी। 2011 में नेपाल से चलकर दंडवत यात्रा करते हुए मानसरोवर तक पहुँचे थे। पूर्व में बाबा अपने बेटे संजय संग यात्रा करते थे। लेकिन दो साल से संजय विदेश में है। इसलिए बाबा खुद अपना रथ (साइकिल) खींच कर साथ ले जा रहे हैं। बाबा के आगमन पर प्रमोद जायसवाल, रवीश प्रताप मल्ल, ध्रुव शर्मा, जितेंद्र कसौधन, अजित कुमार, प्रदीप मिस्त्री, सूरज विश्वकर्मा, गोलू गुप्ता, बृजेश विश्वकर्मा, अशोक जायसवाल, संतोष गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

View Comments

  • आस्था के नाम पर दिखावा है ये सब। मानव कल्याण के बजाय स्वयं का कल्याण करते है इस तरह के बाबा लोग

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago