Categories: Crime

बाथरूम में पिता को गोलियों से भूनकर बोला बेटा, कर लिया सुसाइड

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। दवा कारोबारी कारोबारी सईद अहमद की हत्या के आरोप में पुलिस ने उनके बेटे अनस को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया है कि अनस ने ही पिता को उनके बाथरूम में गोलियों से भून डाला था। हैंड वॉश रिपोर्ट मिलने पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में अनस ने खुद को कसूरवार मान लिया है। कोतवाली के इस्माइलपुर, नखास चौक निवासी दवा कारोबारी सईद अहमद की लाश 13 फरवरी की रात में उनके बाथरूम में मिली थी। उनके बदन में  तीन गोलियां मारी गई थीं। दो गोली सीने में तथा एक सिर में लगी थी। सईद के इकलौते बेटे अनस ने डिप्रेशन में आकर पिता के खुदकुशी करने की सूचना दी। लेकिन यह बात किसी को पची नहीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सईद की हत्या की तरफ इशारा करते रहे. सिर और सीने में गोली को कोई भी एक्सपर्ट मानने को तैयार नहीं था। हैंडवॉश से पता लगा कि सईद ने खुदकुशी नहीं की थी।

सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि अनस ने 2011 में पॉवर ऑफ अटार्नी बनवा लिया था। उससे वह पुस्तैनी भूमि की सौदेबाजी कर रहा था। पहले भी एक जमीन बेच चुका था। दोबारा वह मकान बेचने की तैयारी में लग गया। सईद नहीं चाहते थे कि उनकी प्रापर्टी बिके। इसलिए पिता और बेटे के बीच विवाद होता था। घटना के 10 दिन पहले भी विवाद हुआ। सईद ने पिस्टल लेकर बेटे को दौड़ाया तो उसने पुलिस बुलाई। फिर पिता को मानसिक रोगी बताकर मामला टाल गया। पिता के पॉवर आफ अटार्नी निरस्त कराने की सूचना के बाद से अनस परेशान था।  सीओ ने बताया कि घटनावाली रात वह घर आया। आलमारी से पिस्टल निकालकर पिता के कमरे में गया।  तब वह बाथरूम में गए थे। वहीं पर उनको गोली मारकर पुलिस को सूचना दी। गुमराह करने के लिए उसने आत्महत्या की कहानी गढ़ी। घटना में उसके ऊपर शक तो शुरू से ही था पर वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं थे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago