Categories: Corona

होम आइसोलेशन में हैं तो उठाएं ये कदम, मिलेगा भरपूर फायदा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए होम आइसोलेशन की व्यवस्था से लोगों को राहत मिलेगी। होम आइसोलेट किए गए लोगों की निगरानी में आरोग्य सेतु एप कारगर बनेगा। एप के जरिए कंट्रोल रूम से मरीजों की स्थित की जानकारी मिल सकेगी। आसपास के लोगों को भी एप अलर्ट देता रहेगा।

होम आइसोलेट हुए तो डाउनलोड करें एप

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि होम आइसोलेट होने वाले हर व्यक्ति को अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु इंस्टाल करना है। एप इंस्टाल न होने की दशा में संबंधित को अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु एप पर होम आइसोलेट मरीज को दो बार एक्सेस करना होगा। उसमें पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देने से जानकारी मिलती रहेगी। ऐसे में किसी मरीज की दिक्कत बढ़ी तो तुरंत उसे ट्रैक करके अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा।

फोन से मिली जानकारी, नहीं किया एक्सेस
होम आइसोलेट होने वाले मरीज यदि आरोग्य सेतु एप को एक्सेस नहीं करेंगे तो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। इसके बाद कंट्रोल रुम से फोन करके मरीज को बताया जाएगा कि उसने एक्सेस नहीं किया है तो वह तत्काल एप को इंस्टाल कर लें। अगर मरीज ने अपनी लोकेशन बदलने की कोशिश की तो उसे ट्रैक कर लिया जाएगा। साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी के लिए सीएमओ आफिस में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां भी एक शिफ्ट चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनके पास सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी रहेगी।

होम आइलेशन मरीजों के लिए निर्देश
आरोग्य एप पर रोजाना दो बार एप पर एक्सेस करना है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि गैर लक्षण वाले मरीज अगर घर पर होम आइसोलेट रहते हैं, तो उन्हें जरूरी सामान घर पर रखने होंगे। इनमें प्लस ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, गल्ब्स, सोडियम हापोक्लोराइट साल्यूशन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले सामान शामिल हैं। इसके अलावा घर में दो शौचालय, 24 घंटे देख-रेख करने वाला एक व्यक्ति का होना जरूरत है। स्मार्ट फोन न होने पर स्वास्थ्य विभाग को फोन पर सूचना देनी होगी। इसके अलावा स्मार्ट फोन में आइसोलेशन एप डाउनलोड करना होगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago