Categories: Education

देश और प्रदेश में तैयार हो रहा है रोजगार का सकरात्मक माहौल: योगी

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। रोजगार मेला और वृहद नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को केंद्र और प्रदेश की सरकारें बखूबी जानती हैं। इसीलिए  इस ऊर्जा और प्रतिभा को सम्मान देने के लिए रोजगार का सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है। हर युवा को उसके विशेषज्ञता, क्षेत्र और क्षमता के अनुसार रोजगार देने के लिए नए- नए कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। पौने तीन साल में उत्तर प्रदेश में ढाई लाख लोगों को सरकारी रोजगार मिला है।

फोटो: रोजगार मेले में जानकारी लेते युवा।

शनिवार को सीएम, गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित वृहद रोजगार मेला और नियुक्ति पत्र समारोह का शुभारंभ करने पहुँचे थे। रोजगार में प्रदेश सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकरियों में इंटरव्यू की प्रथा को समाप्त करते हुए सीधे नौकरी देने की परंपरा शुरू की गई है। इन्वेस्टर समिट से उत्तर प्रदेश में निवेश का मार्ग प्रशस्त किया गया है। ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने लखनऊ में चल रहे डिफेंस एक्सपो की चर्चा की।

फोटो: फॉर्म भरने के लिए लिया होर्डिंग का सहारा।

कहा कि इससे प्रदेश में 50 हजार करोड़ का निवेश होगा, जिसमें पांच लाख युवाओं के रोजगार का रास्ता खुलेगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि सरकार की ओर से रोजगार को लेकर चल रही योजनाओं का लाभ उठाएं। यहाँ पर अपना रोजगार सुनिश्चित करें। प्रदेश सरकार के रोजगार एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हर गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में एक भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा।

फोटो: हर स्टाल पर उमड़ी भीड़।

आभार ज्ञापन सांसद रवि किशन ने किया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, संगीता यादव, विपिन सिंह, संत प्रसाद, शीतल पांडेय, डॉ. विमलेश पासवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। रोजगार मेले में 91 कंपनियों का स्टाल लगा है। जिसमें 12 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

खास बातें

फोटो: परिजनों संग के मेले में आए बच्चे।
  • सरकार लाएगी इंटर्नशिप स्कीम, हर माह युवाओं को मिलेंगे 2500 रुपए
  • सभी तहसीलों पर खोले जाएंगे आईटीआई और कौशल विकास सेंटर
  • पुलिस में 20 फीसदी बालिकाओं को अनिवार्य रूप से भर्ती किया जाएगा
  • डिफेंस एक्सपो से प्रदेश में आएगा 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश, 5 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार प्राप्त होगा
  • उत्तर प्रदेश तीन वर्ष में ढाई लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने वाला देश का पहला राज्य
Chai Panchayat

खबरें नए गोरखपुर की

Recent Posts

मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 में उल्लेखनीय कार्य पर छह पुलिसकर्मी सम्मानित

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

1 month ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा : कमलेश पासवान

125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…

1 month ago

2027 में फिर सरकार, 2047 में विकसित भारत का संकल्प साकार करें : पंकज चौधरी

मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…

1 month ago

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…

1 month ago

10वीं तक विद्यालय शुक्रवार को रहेंगे बंद

गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…

1 month ago

नो हेलमेट, नो ईंधन पर सख्ती, 17 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

1 month ago