Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कोरोना की जंग जीतकर रविवार को तीन माह मासूम अरहाम अपनी मां संग बस्ती रवाना हुए। सबसे कम उम्र के पेशेंट को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उपचार में लगे डॉक्टर्स और मेडिकल टीम में भारी उत्साह है। मासूम मरीज के ठीक होने पर सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दी जा रही है। गोरखपुर मंडल के कमिश्नर, डीएम और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मासूम को घर भेजने के दौरान कोरोना से जंग मेंं मासूम की जीत पर लोगों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। डॉक्टर्स की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चे और उसकी मां को बधाई दी।
13 दिन से मेडिकल कॉलेज में थे भर्ती
बस्ती निवासी मोहम्मद आवेश के तीन माह के बेटे अरहाम के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था। जांच के बाद पाजीटिव पाए जाने पर डॉक्टर्स ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मां के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे बच्चे का उपचार चलता रहा। डॉक्टरों की टीम ने बच्चे की मां ईशा खातून को ट्रेनिंग दी। ताकि वह सुरक्षित तरीके से अपने बेटे को दूध पिला सकें। इस बीच उनकी तीन बार जांच कराई गई। हर बार कोरोना की जांच निगेटिव मिली। इसलिए करीब 13 दिन बाद डॉक्टर्स की सहमति पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्चे को रविवार को छुट्टी मिल गई। बच्चे के डिस्चार्ज होने पर परिजनों ने गोरखपुर जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विज्येंद्र पांडियन, बीआरडी के प्रिंसिपल डॉ. गणेश कुमार, उपचार में लगे डॉक्टर भी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर छाए अरहाम
बस्ती जिले के बाद संतकबीर नगर जिले के मगहर तक कोरोना का संक्रमण फैलने से पूरी सावधानी बरती जा रही है। कोरोना की रोकथाम के लिए गोरखपुर जिला प्रशासन—पुलिस और मेडिकल टीम ने दिनरात एक कर दिया है। कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करके उनको कर्वराटाइन किया जा रहा है। इस बीच मासूम अरहाम के संक्रमण मुक्त घर लौटने से मेडिकल टीम काफी उत्साहित है। मासूम के मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होकर घर जाने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गोरखपुर जिले के अधिकारियों का कहना है कि हम अपनी सावधानी और लॉक डाउन का पालन करके कोरोना की जंग को जीतने में कामयाब होंगे।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…