Categories: National

शान से फहरा तिरंगा, शहर से लेकर देहात तक गणतंत्र दिवस की धूम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गणतंत्र दिवस पर रविवार को कार्यक्रमों की धूम रही। सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं, स्कूलों और कॉलेज में झंडारोहण किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने आजादी की लड़ाई, शहीदों की भूमिका, उनके योगदान, सविंधान के निर्माण और गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। पुलिस लाइन परेड का आयोजन किया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शहर से लेकर देहात तक उत्साह नजर आया। इस मौके पर लोगों ने जमकर शॉपिंग की। बम्पर छूट का लाभ उठाया। परिवार के साथ लोग घूमने-फिरने निकले। होटल और रेस्टोरेंट्स में भी भीड़ बनी रही।

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर विजय कृष्ण सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। तथा उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी मंडलायुक्त जयंत नालिर्कर ने ली। मेयर, डीआईजी रेंज, डीएम एसएसपी, एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर सभी कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। एसएसपी ऑफिस पर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ने ध्वजारोहण किया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago