Categories: EntertainmentNews

विदेसिया के कलाकार हुए सम्मानित, सांसद ने बढ़ाया हौसला

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। भिखारी ठाकुर कृत नाटक विदेसिया का मंचन करने वाले गोरखपुर के कलाकारों को खलीलाबाद के सांसद प्रवीण निषाद ने सम्मानित किया। विजय चौक स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह को सम्मानित करते हुए सांसद ने कहा कि कलाकारों ने अपनी असीम प्रतिभा का प्रदर्शन नाटक में किया है। यह एक ऐसा नाटक है जिसके मंचन के लिए कलाकारों को गायन में पारंगत होना पड़ता है। कलाकार की गायन शैली से नाटक में जीवंतता आ जाती है। इस मौके पर सांसद ने भोजपुरी एसोसिएशन आफ इंडिया भाई और शारदा संगीतालय के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपरा के संरक्षण के लिए राकेश श्रीवास्तव जो काम कर रहे हैं। उसकी जितनी भी सराहना की जाए। उतनी कम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह भोजपुरी के संरक्षण के इस अभियान में साथ रहेंगे। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज गौतम ने कहा कि इन कलाकारों में प्रतिभा कूट—कूटकर भरी है। यह सभी गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश में गोरखपुर का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर डॉ. सुरेश श्रीवास्तव, ध्रुव श्रीवास्तव, कनक हरि अग्रवाल, राकेश मोहन, उमेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन शिवेंद्र पांडेय और आभार ज्ञापन रंगकर्मी मानवेन्द्र त्रिपाठी ने किया।

इनको मिला सम्मान
1. पिंटू प्रीतम
2. पवन पंछी
3. बृजेश
4. बंटी बाबा
5. अहमद अली
6. पवन कुमार
7. नवीन वर्मा
8. नविन तिवारी
9. विजय शंकर विश्वकर्मा
10. प्रदीप सिंह
11. विभा सिंह
12. साधना चत्रुवेदी
13. नीलू
14. अवंतिका दुबे
15. अंशिका सिंह
16. पूजा निषाद
17. अन्नू निषाद
18. रुचिका गौड़
19. नूपुर
20. ज्योत्स्ना
21. स्वीटी
22. स्नेह लता
23. तन्नू
25. उर्वशी
26. ऐश्वर्या
27. अर्पिता
28. कनिष्का
29. आकांक्षा
30. अमर श्रीवास्तव
31. रानू जॉनसन

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago