बीआरडी के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल को अपग्रेड करेगी योगी सरकार, पल्स रेट गिरते ही बज उठेगा अलार्म

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। कोरोना के खिलाफ प्रभावी लड़ाई में योगी सरकार कहीं भी धन की कमी आड़े नहीं आने दे रही है। कोविड मरीजों के समुचित इलाज के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र के अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड के इंतजाम किए गए हैं. सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक उपकरणों और अन्य समयानुकूल संसाधनों से लैस करने का कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। कोविड से जंग जीतने को सरकार ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में नवीनतम उपकरणों की खरीद के लिए 1 करोड़ 27 लाख 42 हजार 500 रुपये की धनराशि जारी की है। इस धनराशि से 50 की संख्या में मल्टीपैरा मॉनिटर व 50 टेबल टॉप पल्स ऑक्सिमीटर खरीदे जाएंगे। गंभीर कोविड मरीजों के इलाज में इन दोनों उपकरणों से बहुत सहूलियत मिलेगी।

बढ़ेगी सुविधा, उपलब्ध होंगे नए संसाधन
गोरखपुर में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए कोरोना महामारी के पहले ही चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड वाले बाल चिकित्सा संस्थान को 300 बेड के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील कर दिया गया था। यहां उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की तारीफ सभी करते रहे हैं। कोरोना के इस फेज में मरीजों को पेश आ रही नई परेशानियों को देखते हुए कतिपय नवीनतम उपकरणों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस संबंध में बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फौरन जरूरी धनराशि की वित्तीय व प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस संबंध में शासन के अनु सचिव एसपी सिंह ने 16 अप्रैल को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, जिलाधिकारी गोरखपुर व बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के लिए योगी सरकार ने 1.27 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी कर दी है। इसमें से 77 लाख 50 हजार रुपये से 50 मल्टीपैरा मॉनिटर (हाई एन्ड) तथा 49 लाख 92 हजार 500 रुपये से 50 टेबल टॉप पल्स ऑक्सिमीटर का क्रय किया जाएगा।

पल्स रेट गिरते ही बज उठेगा अलार्म
मल्टीपैरा मॉनिटर (हाई एन्ड) कोरोना संक्रमित गम्भीर मरीजों के इलाज में काफी कारगर है। यह ऐसा उपकरण है जिसमे बीपी, ईसीजी आदि की तो लगातार मॉनिटरिंग होगी ही, मरीज का पल्स रेट गिरते ही या सांस लेने में तकलीफ होने पर अलार्म बज उठेगा। इससे नर्स व चिकित्सक को तुरंत ही सूचना मिल जाएगी और मरीज के इलाज में वांछित अन्य इंतज़ाम हो सकेंगे। कोविड मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन स्तर की नियमित मॉनिटरिंग अपरिहार्य है। मेडिकल कॉलेज के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में 50 मल्टीपैरा मॉनिटर और 50 टेबल टॉप पल्स ऑक्सिमीटर उपलब्ध हो जाने से यहां इलाज की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

4 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

4 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

4 months ago