Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को गोरखपुर में बेकाबू हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने तीन केस दर्ज किए हैं। 1000 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज कर 27 लोगों को शाम तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं पत्थरबाजों की तलाश के लिए पुलिस ने एक हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।
शुक्रवार को कोतवाली इलाके के नखास चौक व रेती चौक पर हुए बवाल के बाद शनिवार को स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। दुकानें खुलीं और जिंदगी पुराने ढ़र्रे पर लौट आई। अलबत्ता पुलिस ने रातभर चौकसी बरती और शनिवार को पूरे दिन इस इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बवाल और पथराव करने वालों पर शिकंजा कसते हुए शनिवार को तीन एफआईआर दर्ज कराई गई। कोतवाल जयदीप वर्मा ने 800 से ज्यादा लोगों पर पथराव, हमला, दुकानें बंद कराने और अफरातफरी फैलाने का मुकदमा दर्ज कराय तो चौकी इंचार्ज नखास अवधेश प्रसाद ने धारा 144 का उल्लंघन करने में 150 लोगों और सिविल डिफेंस की ओर से एसपी सिंह ने नो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
” तीन अलग-अलग मामले में मुकदमा दर्ज किए गए हैं। जिन लोगों को पकड़ा गया है उनकी पहचान फोटो के जरिये हो रही है। जिनकी संलिप्ता नहीं पाई जा रही है उन्हें छोड़ा जा रहा है। कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वालों पर पुलिस कड़ी और सख्त कार्रवाई करेगी।”
डा. सुनील गुप्ता, एसएसपी
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…