Categories: News

यातायात जागरूकता रैली आज, एडीजी गोरखपुर जोन करेंगे हरी झंडी दिखाकर रवाना

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर, 6 नवंबर।
यातायात माह के अवसर पर पुलिस लाइन गोरखपुर में सात नवंबर को प्रातः 11 बजे यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), गोरखपुर जोन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस रैली का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, यातायात पुलिस कर्मी, छात्र-छात्राएँ, सामाजिक संस्थाएँ एवं आम नागरिक शामिल होंगे।

रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देगी।

एडीजी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, और यातायात नियमों का पालन करके ही हम दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

5 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

6 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago