Categories: News

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध संघर्ष के दृष्टिगत प्रदेश के नागरिकों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने गोरखपुर के नागरिकों से अपील की है कि यदि जनपद का कोई व्यक्ति वर्तमान समय में इन देशों में फंसा है, संघर्ष से प्रभावित हो रहा है तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि प्रभावित व्यक्तियों का विवरण आपदा कंट्रोल रूम के मोबाइल फोन नंबर 9454416252 पर तत्काल दिया जाए, ताकि आवश्यक सहायता एवं समन्वय की प्रक्रिया आरंभ की जा सके। उन्होंने कहा कि सूचना के अभाव में राहत कार्य में विलंब हो सकता है, इसलिए परिजन एवं परिचित समय रहते प्रशासन को अवगत कराएं।
प्रशासन ने निर्धारित प्रारूप में जानकारी देने को कहा है, जिसमें नाम, पिता अथवा अभिभावक का नाम, मोबाइल, जनपद में पूरा पता, वर्तमान में देश का नाम, विदेश जाने का उद्देश्य, लिंग, आयु और अन्य आवश्यक विवरण शामिल हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर शासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर प्रभावित नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

2 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

2 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

2 months ago

सुर, लय व अभिव्यक्ति से सजा युवा महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता मन

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय युवा महोत्सव–2026 का समापन दिवस सांस्कृतिक रंगों…

2 months ago