Categories: News

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

Estimated reading time: 0 minutes

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने रविवार को योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर परिसर में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों तथा भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्रकारों के हित, संगठन की गतिविधियों और विकास संबंधी प्रस्तावों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि पत्रकारों की सुविधाओं तथा प्रेस क्लब के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विषयों पर शासन स्तर पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाचार माध्यमों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और पत्रकारों के हितों की रक्षा शासन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है।
कार्यकारिणी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस आश्वासन से संगठन को नई प्रेरणा मिलेगी तथा पत्रकार समुदाय के हित में और अधिक प्रभावी कार्य किए जा सकेंगे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

2 days ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

2 days ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

2 days ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago