Categories: News

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Estimated reading time: 1 minute

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को खेलेंगे फूलों की होली

गोरखपुर। होली पर्व एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अशोक जैन (अपर पुलिस महानिदेशक, जोन गोरखपुर), अनिल ढींगरा (मंडलायुक्त), एस चनप्पा (पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र), दीपक मीणा (जिलाधिकारी) तथा डॉ कौस्तुभ (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) ने थाना राजघाट एवं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्थाओं का संयुक्त निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने पांडेयहाता क्षेत्र का भ्रमण कर भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। बताया गया कि दो मार्च को योगी आदित्यनाथ स्वयं भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वहीं चार मार्च को मुख्यमंत्री घंटाघर क्षेत्र में पारंपरिक फूलों की होली में सम्मिलित होंगे।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने घंटाघर सहित अन्य संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, अवरोधक प्रबंध, पुलिस बल की तैनाती तथा निगरानी प्रणाली का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। साथ ही नागरिकों से होली पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थानाध्यक्ष राजघाट सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

2 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

2 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

2 months ago

सुर, लय व अभिव्यक्ति से सजा युवा महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता मन

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय युवा महोत्सव–2026 का समापन दिवस सांस्कृतिक रंगों…

2 months ago