Categories: News

रंगोत्सव की गंगोत्री : रंगों में सजी संवेदना, सृजन और संस्कृति का उत्सव

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर।
गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को “गंगोत्री रंगोत्सव–2025” के अंतर्गत आयोजित “चित्रकला प्रतियोगिता — सृजन और संवेदना का संगम” में छात्राओं की प्रतिभा रंगों के माध्यम से झलकी। पूरे परिसर में कला, संवेदना और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रीना त्रिपाठी (वरिष्ठ शिक्षाविद एवं समाजसेवी) ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि कला केवल सौंदर्य नहीं, समाज की आत्मा होती है। जब कलाकार अपनी तूलिका से भावनाएँ उकेरता है, तो वह एक विचार और संवेदना को जन्म देता है। जहाँ कला है, वहीं सच्ची मानवता है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम शुक्ला ने कहा कि गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय शिक्षा के साथ सृजनशील और जागरूक नागरिक तैयार करने का केंद्र है। कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुँचाना ही सच्ची शिक्षा है।

इस आयोजन की प्रेरणाशक्ति डॉ. श्रुति त्रिपाठी रहीं। उन्होंने कहा कि रंगों की भाषा सबसे सशक्त होती है, जो शब्दों से नहीं कहा जा सकता, उसे कला सहज कह जाती है।

कार्यक्रम के संचालन में आर्ट क्लब डायरेक्टर श्रीमती दुर्गेश नंदिनी त्रिपाठी, श्रीमती निधि त्रिपाठी और पूर्व सैनिक श्री हरीश मणि त्रिपाठी की भूमिका सराहनीय रही। तकनीकी समन्वय का कार्य श्रुति क्लब प्रोजेक्ट मैनेजर श्री उत्कर्ष त्रिपाठी ने कुशलता से किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, अभय टिकडेवाल, उत्कर्ष त्रिपाठी, श्रीमती लोरीटा याकूब और प्राचार्य प्रकाश चौधरी की उपस्थिति रही।

डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कला मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य दोनों का आधार है। जिस समाज में सृजन जीवित रहता है, वह समाज कभी नीरस नहीं होता।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और मानवता के मूल्य जैसे विषयों पर उत्कृष्ट चित्र प्रस्तुत किए। रंगों के माध्यम से उन्होंने समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती रीना त्रिपाठी और प्राचार्या डॉ. पूनम शुक्ला ने विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। समापन पर पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

5 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

6 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago