Categories: News

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव–2026 का उल्लासपूर्ण शुभारंभ, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बिखेरी प्रतिभा

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में त्रिदिवसीय युवा महोत्सव–2026 का शुभारंभ गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रथम दिवस पर निबंध लेखन, क्विज तथा कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने सामाजिक एवं समकालीन विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या शुक्ला तथा बीआरडी पीजी कॉलेज, देवरिया (बरहज) के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द पांडेय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लेखन विचार अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।

क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और त्वरित निर्णय कौशल की परीक्षा हुई। मुख्य अतिथि इंजीनियर रमन पांडेय एवं डॉ. कनक मिश्रा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञानविस्तार और आत्मविश्वास में वृद्धि करती हैं।
कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसमें छात्राओं ने बिना आग के विविध पौष्टिक व आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपने जीवनोपयोगी कौशल का प्रदर्शन किया। इसी अवसर पर नर्सिंग महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जहां छात्राओं को स्वास्थ्य परीक्षण व प्राथमिक परामर्श दिया गया।
संरक्षिका श्रीमती रीना त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने बताया कि संस्थान शिक्षा के साथ छात्राओं के व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। प्राचार्या डॉ. गौरी पाण्डेय ने कहा कि युवा महोत्सव के माध्यम से छात्राओं को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण मिलता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
महोत्सव के आगामी दिनों में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं कौशल आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago