Categories: Sports

युवा महोत्सव–2026 में खेल प्रतिभाओं की चमक, छात्राओं ने दिखाया कौशल व अनुशासन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय युवा महोत्सव–2026 के तृतीय दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शारीरिक क्षमता, टीम भावना और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। दिनभर खेल मैदान तालियों और उत्साहवर्धन से गुंजायमान रहा।
कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़ तथा स्पून दौड़ प्रमुख आकर्षण रहीं। कबड्डी और खो-खो में रणनीति व समन्वय के रोमांचक दृश्य देखने को मिले, जबकि दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की गति और लक्ष्यनिष्ठा ने सभी को प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पहलवान हनुमान पांडेय ने कहा कि निरंतर अभ्यास, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षक रीता मिश्रा ने कहा कि बेटियां अवसर मिलने पर प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व कर राष्ट्र का गौरव बढ़ा सकती हैं। राष्ट्रीय पहलवान श्रवण पांडेय ने परिश्रम और आत्मविश्वास को उपलब्धि की अनिवार्य शर्त बताया। तायक्वोंडो प्रशिक्षक गुलशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि खेल तन-मन को सुदृढ़ बनाकर अनुशासन सिखाते हैं। डॉ. राम प्रताप विश्वकर्मा ने शिक्षा व संस्कार को सफल जीवन की आधारशिला बताया।
प्रतियोगिता परिणाम
कबड्डी में जीडीएमपीजी महाविद्यालय प्रथम तथा सीआरडीएम की द्वितीय टीम उपविजेता रही। खो-खो में सीआरडीएम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बबिता प्रथम, शिवानी द्वितीय और प्रेमलता तृतीय रहीं। स्पून दौड़ में सुप्रिया प्रथम, प्रीति द्वितीय तथा स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।


व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। प्राचार्या डॉ. गौरी पाण्डेय ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को उत्कृष्टता की जननी बताया। कार्यक्रम के संचालन में शिवांगी त्रिपाठी, विकास गुप्ता, देवेंद्र चौधरी और प्रतिमा त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षकों व सहयोगियों का विशेष योगदान

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

2 days ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

2 days ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

2 days ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago