देश भर में ‘मिशन शक्ति’ की अलख जगा रहीं बस्ती जिले की ऊषा विश्‍वकर्मा

Estimated reading time: 1 minute

(www.chaipanchayat.com)
– डेढ़ लाख बेटियों को दें चुकी हैं सेल्‍फ डिफेंस की ट्रेनिंग
– विदेशी ट्रेनर यूपी की बेटियों को दे रहे ट्रेनिंग, बढ़ रहा मान

• आशुतोष मिश्र
लखनऊ। नारी तू ही नारायणी… चुप्‍पी तोड़ खुलकर बोल… अब नारी की बारी… हर नारी में एक शक्ति है बस जरूरत है तो केवल उस शक्ति को खोजने और तराशने की। ‘मिशन शक्ति’ अभियान को शुरू कर महिलाओं और बेटियों की आवाज को योगी सरकार ने देश दुनिया में मिसाल पेश की है। ये कहना है यूपी की बेटी ऊषा विश्‍वकर्मा का। यूपी को अन्‍तर्राष्‍ट्रीय और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर मान-सम्मान की पगड़ी पहनाने वाली बस्‍ती में जन्‍मी ऊषा की परवरिश लखनऊ में हुई। साधारण परिवार से आने वाली ऊषा महिलाओं की सुरक्षा, स्‍वावलंबन व सम्‍मान के लिए साल 2011 से काम कर रही हैं।
रेड ब्रिगेड की फाउंडर ऊषा यूपी की बेटियों को सेल्‍फ डिफेंस की ट्रेनिंग देकर मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं । संस्‍था के जरिए वो बेटियों को आत्‍मरक्षा के गुरों को सिखा उनको मास्‍टर ट्रेनर बना रही हैं जिससे भविष्‍य में ये बेटियां अन्‍य बेटियों को महिला सशक्तिकरण का पाठ पढ़ा सकें।

डेढ़ लाख बेटियों को सिखाए आत्‍मरक्षा के गुर
महज 15 बेटियों की छोटी सी टीम के साथ शुरू हुई इस संस्‍था के जरिए अब तक देश में एक लाख 57 हजार बेटियों को सेल्‍फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उनकी संस्‍था से लगभग 200 बेटियां जुड़ी हैं जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने संग उनको भावनात्‍मक व मानसिक तौर पर मजबूत कर रही हैं। ऊषा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी इलाकों में उनकी टीम बेटियों को वीरांगनाओं की कहानियों को सुनाकर उनको मानसिक तौर पर मजबूत बनाने का काम कर रही है। इसके साथ ही बेगम हजरत, उदा देवी, सरोजनी नायडू समेत यूपी के गौरवशाली इतिहास में दर्ज 100 महिला वीरांगनाओं के किस्‍सों को साझा कर बेटियों में साहस और विश्‍वास की लौ भी जगा रही है।

ऊषा विश्वकर्मा


राष्‍ट्रपति, मुख्‍यमंत्री से मिल चुका सम्‍मान
‘रानी लक्ष्‍मीबाई’ सम्‍मान से सम्‍मानित ऊषा को साल 2016 में पूर्व राष्‍ट्रपति स्‍व प्रणब मुखर्जी द्वारा भी सम्‍मानित किया जा चुका है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा साल 2019 में उनको ‘देवी’ अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही ‘100 वुमेन एचिवमेंट’ अवॉर्ड संग लगभग 15 नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं।

यूपी की बेटियों को विदेशी ट्रेनर दे रहे ट्रेनिंग
विदेशों के ट्रेनर यूपी की रेड ब्रिगेड टीम की बेटियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। फ्रांस, इग्लैंड, आस्‍ट्रेलिया अमेरिका के विशेषज्ञ भी उनकी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बेटियों को दी जाने वाली इस ट्रेनिंग का ‘नि:शस्‍त्र’ नाम दिया है। ग्रामीण शहरी क्षेत्रों के स्‍कूल कॉलेज, विश्‍वविद्यालयों में कार्यशालाओं का आयोजन कर उनको शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्‍त बना रही हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने लगभग 100 बेटियों व महिलाओं को रोजगार की मुख्‍यधारा से जोड़ने का काम किया है।

अमिताभ बच्‍चन और प्रियंका चोपड़ा ने की सराहाना
केबीसी-8 में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के संग हॉट सीट शेयर करने वाली ऊषा की तारिफ देश संग विदेशों में भी हो रही है। बता दें कि साल 2018 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 12 लाख की राशि ऊषा ने जीती थी। महानायक अमिताभ बच्‍चन ने उनकी तारीफ जमकर सोशल मीडिया पर की थी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago