सांसद रवि किशन के पिता पंचतत्व में हुए विलीन, सांसद के बड़े भाई रामशुक्ल ने दी मुखाग्नि

FB_IMG_1577888172336

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ला का बुधवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सुबह 10:00 बजे सांसद रवि किशन वाराणसी पहुंचे।

दोपहर में बीएचयू से मणिकर्णिका घाट तक शव यात्रा निकाली गई। बीजेपी, फ़िल्म इंडस्ट्री, गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए। मणिकर्णिका घाट पर सांसद के बड़े भाई रामशुक्ल ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। चाय पंचायत वेब न्यूज पोर्टल के संपादक आशुतोष मिश्रा ने सांसद के पिता के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Leave a Reply