चाय पंचायत

चाय की चुस्की, चर्चा का तड़का

Advertisement

31 अगस्त तक खोराबार योजना के 217 भूखंड तैयार करने के निर्देश, जीडीए उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों की समीक्षा

जीडीए

Estimated reading time: 1 minute

ताल रिंग रोड फेज-2 सितंबर तक, बशारतपुर कन्वेंशन सेंटर 31 जुलाई और नक्षत्रशाला का आधुनिकीकरण 20 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने सोमवार को अभियंत्रण अनुभाग के प्रगतिशील विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने और निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में खोराबार आवासीय योजना, ताल रिंग रोड (फेज-2), कन्वेंशन सेंटर तथा वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
उपाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि खोराबार आवासीय योजना में सड़क, नाली, पार्क और आवासीय भूखंडों का विकास कार्य तेजी से पूरा किया जाए। योजना के 217 भूखंडों का विकास कार्य हर हाल में 31 अगस्त 2026 तक पूरा कर आवंटियों को कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू की जाए। वहीं, मिनी एमआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
ताल रिंग रोड (फेज-2) के निर्माण में तेजी लाते हुए इसे सितंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। बशारतपुर में निर्माणाधीन मिनी कन्वेंशन सेंटर को 31 जुलाई तथा नकहा नंबर-2 स्थित कन्वेंशन सेंटर को 15 अगस्त तक पूर्ण करने को कहा गया।
बैठक में वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण और ज्ञान-विज्ञान वाटिका के कार्यों को 20 सितंबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। उपाध्यक्ष ने कहा कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों ताकि उनका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जा सके।
बैठक में विशेष कार्य अधिकारी प्रखर उत्तम, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, अधिशासी अभियंता (विद्युत) संजय सिंह सहित अभियंत्रण अनुभाग के सहायक और अवर अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply