Estimated reading time: 1 minute
महाराणा प्रताप महाविद्यालय में योग्यता परीक्षा से हुआ 79 कक्षा प्रतिनिधियों का चयन, अध्यक्ष पद पर दो समेत 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को कक्षा प्रतिनिधियों के चयन के साथ आगे बढ़ी। महाविद्यालय में पहली बार योग्यता परीक्षा के माध्यम से कक्षा प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इसके बाद छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर चार, महामंत्री पद पर पांच और पुस्तकालय मंत्री पद पर दो कक्षा प्रतिनिधियों ने नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को ऑनलाइन मतदान कराया जाएगा और रात नौ बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
अध्यक्ष पद के लिए प्रियांश शर्मा और रितुराज सिंह ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद पर पिंकी भारती, विशाल विश्वकर्मा, मनीषा और सचिन शर्मा मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए सृष्टि विश्वकर्मा, शगुन सिंह, ओम प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह और कार्तिक सिंह ने दावेदारी की है। पुस्तकालय मंत्री पद पर पूजा सिंह और रवीना निषाद ने पर्चा दाखिल किया है।
चुनाव अधिकारी डॉ. शिवकुमार बर्नवाल ने बताया कि प्रत्याशी 26 अगस्त को सुबह नौ से 10:30 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और सुबह 11:30 बजे वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। मतदान शाम पांच से रात आठ बजे तक ऑनलाइन होगा। मतगणना के बाद रात नौ बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि छात्रसंघ संविधान के अनुसार महाविद्यालय के कुल 26 विषयों में 79 कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव पूरा हो चुका है। बीए प्रथम सेमेस्टर में साक्षी, सोनी गुप्ता, वंशिका चौधरी, अमन चौहान, अंशिका गुप्ता, रितिका, अभिषेक कुमार, अंकिता मौर्या, रोशनी यादव, नीलम, प्रज्ञा उपाध्याय और अलीशा दास कक्षा प्रतिनिधि चुने गए। बीए तृतीय सेमेस्टर में करिश्मा, सुनिधि, ओम प्रताप सिंह, अंजनी, खुशी निषाद, हर्षित श्रीवास्तव, खुशबू यादव, शिखा यादव, महिमा, शीतल शर्मा, अर्पिता राय, श्रेया चौहान, प्रीति और शालू यादव चुनी गईं।
बीए पंचम सेमेस्टर में स्वीटी गुप्ता, बिट्टू चौहान, रेखा मौर्या और विशाल विश्वकर्मा; बीएससी प्रथम सेमेस्टर में कृष्ण कुमार, रिया यादव, नैना निषाद, सृष्टि विश्वकर्मा, अनुष्का सिंह, रिया सिंह, कौस्तुभ त्रिपाठी, रोशनी रावत और ऋषिता सिंह; बीएससी तृतीय सेमेस्टर में सोनम मल्ल, सोनम यादव, खुशी खातून, जूही सिंह, कृति कश्यप, रितुराज सिंह और अश्विनी प्रजापति कक्षा प्रतिनिधि बने।
बीएससी पंचम सेमेस्टर में रागिनी गौड़, सचिन शर्मा, आशीष कुशवाहा, अस्मिता श्रीवास्तव, अंशिका सिंह, शालिनी सिंह, प्रियांश शर्मा, नंदिनी और संकेत कुमार राम चुने गए। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में मनीषा, तृतीय सेमेस्टर में रवीना निषाद और पंचम सेमेस्टर में रानी सिंह कक्षा प्रतिनिधि बनीं। एमएससी तृतीय सेमेस्टर में पूजा सिंह, एमए प्रथम सेमेस्टर में रिया पार्थ, बीएड प्रथम सेमेस्टर में पिंकी भारती, बीएड तृतीय सेमेस्टर में भानु प्रताप सिंह, बीसीए प्रथम सेमेस्टर में प्रगति श्रीवास्तव, बीसीए तृतीय सेमेस्टर में आलोक विश्वकर्मा, बीसीए पंचम सेमेस्टर में कार्तिक सिंह तथा बीबीए-रिटेल प्रथम और पंचम सेमेस्टर में क्रमशः शगुन सिंह और अवनीश त्रिपाठी कक्षा प्रतिनिधि चुने गए।

