बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में भाजपा पर बरसे मदन राम, 2027 में सरकार बनाने का किया आह्वान

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को तारामंडल रोड स्थित बंटी मैरिज लॉन में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी की बूथ व सेक्टर कमेटियों को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया गया।
8
मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. मदन राम ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में हत्या, फिरौती, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं चरम पर हैं। जब सरकार गोरखपुर को नहीं संभाल पा रही है तो पूरे प्रदेश को कैसे संभालेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 2027 में बसपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
डॉ. मदन राम ने कहा कि बसपा सरकार के कार्यकाल में शासन-प्रशासन चुस्त और दुरुस्त था। अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचते थे तथा गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी वर्गों को जोड़ते हुए बूथ और सेक्टर कमेटियों का गठन मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिल सके।
उन्होंने अंबेडकरनगर में पुलिस अधिकारी के आवास में हुई डकैती की घटना का उल्लेख करते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। बैठक में दूर-दराज से पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं बसपा की मुख्य मंडल प्रभारी प्रोफेसर डॉ. इंदु चौधरी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ऐसी पार्टी है, जहां सभी वर्गों के लोगों का मान-सम्मान सुरक्षित है। पार्टी बिना किसी भेदभाव के सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीन पर उतरकर मेहनत करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन बसपा के जिला महासचिव परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा ने किया। इस दौरान सुरेश कुमार गौतम, कमलेश कुमार गौतम, सुधीर कुमार, सुरेश चंद्र भारती, हरि प्रकाश निषाद, सुरेंद्र भारती, असगर अली, जावेद सिमनानी, ख्वाजा शमसुद्दीन, अमरचंद दुबे, ओम नारायण पांडेय, जयकर प्रसाद, ऋषि कपूर, घनश्याम, संतोष कुमार जिज्ञासु, विजय कुमार, श्रीरामबाबू, विद्यानंद यादव, पार्वती देवी, राम छबीले यादव, भवनाथ राय, राजू गुप्ता, राजेश मलिक, रामप्रसाद, मोहम्मद असलम, सीताराम गौतम, श्री नारायण, डॉ. प्रदीप निषाद, अंबरीश कुमार, विद्यासागर, नारद राव, अरविंद चौधरी, जनार्दन फौजी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply