Estimated reading time: 1 minute
महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समाज में खुशी की लहर, वरिष्ठजनों ने कहा- यह सम्मान पूरे सिंधी समाज का
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर की नवगठित कमेटी में सिंधी समाज को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिलने से समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। युवा नेता विक्की कुकरेजा को महानगर कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर सिंधी समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समाज के लोगों ने कहा कि विक्की कुकरेजा को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना सिंधी समाज के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। यह संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यकुशलता के साथ भाजपा नेतृत्व के युवा शक्ति पर भरोसे को भी दर्शाता है। उनके मनोनयन से संगठन में सिंधी समाज की भागीदारी और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।
सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तथा गोरखपुर महानगर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विक्की कुकरेजा अपनी कर्मठता, ईमानदारी और समर्पण के साथ मिली जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा समाज और संगठन के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि कोषाध्यक्ष का दायित्व महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा होता है। विक्की कुकरेजा को यह जिम्मेदारी मिलना उनके प्रति संगठन के विश्वास को दर्शाता है। युवाओं ने कहा कि समाज के युवा प्रतिनिधि को महानगर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से नई पीढ़ी में भी उत्साह बढ़ा है।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा, “यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि सिंधी समाज की सहभागिता, सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।” उन्होंने विक्की कुकरेजा के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज की संगठनात्मक भागीदारी और मजबूत होगी।
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और लंबी दूरी की रेल सेवा को बेहतर…
कुछ लोगों को नहीं भा रहा विधानसभा क्षेत्र में हो रहा विकास : ई. सरवन…
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को तारामंडल रोड स्थित बंटी मैरिज लॉन…
गोरखपुर। विरासत गलियारा के काम में अब तेजी आएगी। गुरुवार को मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह…
तीन वर्ष से ओमेगा स्टील कंपनी में कर रहे थे नौकरी, पार्थिव शरीर भारत लाने…
जरलही पुल के पास पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त कार्रवाई, घेराबंदी तोड़कर भागने…