Categories: Crime

खजनी में मुठभेड़, 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल

Estimated reading time: 1 minute

जरलही पुल के पास पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त कार्रवाई, घेराबंदी तोड़कर भागने के दौरान फायरिंग का आरोप

जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में लगी गोली; 19 मुकदमे दर्ज होने का दावा, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के जरलही पुल के पास बुधवार तड़के पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम की वांछित हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 15 हजार रुपये का इनामी जितेंद्र उर्फ लादेन बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान आरोपित ने टीम पर तमंचे से फायरिंग की और दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
पुलिस के अनुसार, जितेंद्र उर्फ लादेन खजनी क्षेत्र के भीटी खोरिया गांव का निवासी है। वह खजनी थाने में दर्ज एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर समेत गंभीर धाराओं में करीब 19 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
तड़के मिली सूचना, जरलही पुल पर घेराबंदी
पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के खजनी प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वांछित आरोपितों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनवल चौकी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह, महुआडाबर चौकी प्रभारी आशीष यादव और एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय भी टीम के साथ वहां पहुंचे।
इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि खजनी थाने का वांछित जितेंद्र उर्फ लादेन बिना नंबर की बाइक से बाघागाड़ा की ओर से जरलही पुल होते हुए उनवल की तरफ आने वाला है। उसके पास अवैध असलहा होने की आशंका भी जताई गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुल और आसपास के रास्तों पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।
रुकने का संकेत मिलते ही बाइक मोड़कर भागा
पुलिस के अनुसार, तड़के करीब 3:15 बजे बाघागाड़ा की ओर से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। मुखबिर से पहचान की पुष्टि होने पर पुलिस ने टॉर्च की रोशनी और आवाज देकर उसे रुकने का संकेत दिया। आरोप है कि पुलिस को सामने देखकर बाइक सवार ने अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया।
तेज रफ्तार में बाइक मोड़ते समय वह असंतुलित होकर पुल पर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उसे चारों तरफ से घेरकर हथियार छोड़ने और आत्मसमर्पण करने को कहा।
पुलिस पर फायरिंग का आरोप
पुलिस का दावा है कि घिरने के बाद आरोपित ने आत्मसमर्पण करने के बजाय तमंचे से पुलिस टीम की ओर गोली चला दी। गोली एक पुलिसकर्मी के कान के पास से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपित ने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया।
खतरा देखते हुए खजनी प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने आत्मरक्षा में अपनी 9 एमएम पिस्टल से जवाबी फायरिंग की। गोली जितेंद्र के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल काबू में लिया। घायल पैर पर कपड़ा बांधकर रक्तस्राव रोकने के बाद पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से .315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ, जिसमें खोखा कारतूस फंसा था। आरोपित की तलाशी में एक जिंदा कारतूस भी मिला। इसके अलावा बिना नंबर की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल कब्जे में ली गई है। पुलिस बाइक के पंजीकरण और उसके पूर्व में किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल होने की भी जांच कर रही है।
आठ थानों में दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र उर्फ लादेन के खिलाफ चिलुआताल, कैंट, गोरखनाथ, शाहपुर, कोतवाली, बेलीपार, खजनी और बांसगांव समेत विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर समेत गंभीर प्रकृति के मामले शामिल हैं। पुलिस उसके पुराने मुकदमों की स्थिति, जमानत और फरारी से जुड़े विवरण की भी पड़ताल कर रही है।
एसपी दक्षिणी बोले—विधिक कार्रवाई जारी
एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि वांछित आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। बुधवार तड़के उसके जरलही पुल की ओर आने की सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
उन्होंने बताया कि घायल आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए भेजा गया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मेहनत से मिली मंजिल, निहाल नितिन सिंह का बीईएल में चयन

आराजी मतौनी के होनहार ने तकनीकी क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि, विद्यार्थियों के लिए बने…

22 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

जंगल औराही निवासी युवक गंभीर रूप से झुलसा, दुर्घटना बीमा से पांच लाख रुपये की…

22 hours ago

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

जनता दर्शन में महिला की पीड़ा सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख भूमि संबंधी…

1 day ago

लखनऊ विधानसभा से पार्सल का झांसा, पिपराइच विधायक का मोबाइल हैक

जालसाजों ने परिचितों से रुपये मांगने की कोशिश की, विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट…

2 days ago

युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन माफिया प्रवृत्ति : योगी

नकल, शिक्षा से लेकर ड्रग माफिया तक पर सख्त कार्रवाई का दावा, बोले-युवा के जीवन…

2 days ago

एमजीयूजी के पांचवें स्थापना दिवस पर सप्ताहभर होंगे विविध आयोजन

28 अगस्त को मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री एवं कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ देंगे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन…

2 days ago