Categories: Education

मेहनत से मिली मंजिल, निहाल नितिन सिंह का बीईएल में चयन

Estimated reading time: 1 minute

आराजी मतौनी के होनहार ने तकनीकी क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि, विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणास्रोत

गोरखपुर। लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर आराजी मतौनी के होनहार युवा निहाल नितिन सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केएनआइटी), सुल्तानपुर में कंप्यूटर साइंस के छात्र निहाल का चयन देश की प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में अनुसंधान वैज्ञानिक एवं अनुसंधान स्टाफ सदस्य के पद पर हुआ है। उनकी सफलता से परिवार, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
निहाल ने प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर के सेंट जोसेफ स्कूल, खोराबार से प्राप्त की और वहीं से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद डिवाइन इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने केएनआइटी, सुल्तानपुर में कंप्यूटर साइंस को अपना विषय चुना। पढ़ाई के दौरान उन्होंने तकनीकी ज्ञान के साथ तार्किक क्षमता और नई तकनीकों की समझ विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उनका बीईएल में चयन उनकी प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है।
माता-पिता के त्याग को मिली सफलता की खुशी
निहाल की सफलता में उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके पिता मनोज सिंह रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं, जबकि माता नीलमा सिंह ने बेटे की शिक्षा और लक्ष्य को हमेशा प्राथमिकता दी। निहाल का मूल निवास आराजी मतौनी है। बेटे की उपलब्धि ने माता-पिता के वर्षों के त्याग, विश्वास और उम्मीदों को गर्व के क्षण में बदल दिया है।
विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा
निहाल की उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है, जो सीमित संसाधनों के बीच अपने भविष्य को लेकर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने साबित किया कि सफलता केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प, अनुशासन और लगातार प्रयास से हासिल होती है। पढ़ाई के दबाव और कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया और आखिरकार प्रतिष्ठित तकनीकी संस्था में स्थान बनाया।
केएनआइटी परिवार ने भी निहाल नितिन सिंह की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी है। परिवार, शिक्षक, मित्र और क्षेत्र के लोग लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

खजनी में मुठभेड़, 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल

जरलही पुल के पास पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त कार्रवाई, घेराबंदी तोड़कर भागने…

7 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

जंगल औराही निवासी युवक गंभीर रूप से झुलसा, दुर्घटना बीमा से पांच लाख रुपये की…

22 hours ago

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो

जनता दर्शन में महिला की पीड़ा सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख भूमि संबंधी…

1 day ago

लखनऊ विधानसभा से पार्सल का झांसा, पिपराइच विधायक का मोबाइल हैक

जालसाजों ने परिचितों से रुपये मांगने की कोशिश की, विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट…

2 days ago

युवा शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन माफिया प्रवृत्ति : योगी

नकल, शिक्षा से लेकर ड्रग माफिया तक पर सख्त कार्रवाई का दावा, बोले-युवा के जीवन…

2 days ago

एमजीयूजी के पांचवें स्थापना दिवस पर सप्ताहभर होंगे विविध आयोजन

28 अगस्त को मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री एवं कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ देंगे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन…

2 days ago