Categories: Education

आईटीआई संस्थानों को बड़ी राहत: तीसरी शिफ्ट बहाल, प्रवेश की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

Estimated reading time: 0 minutes

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कौशल विकास मंत्रालय ने जारी किया आदेश, आठ लाख सीटों पर प्रवेश का रास्ता फिर खुला

गोरखपुर। प्रदेश के निजी आईटीआई संस्थानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए प्रबंधकों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक एमएलसी चंद्र शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम, अपर निदेशक राजेंद्र प्रसाद तथा संयुक्त निदेशक मनपाल सिंह से मुलाकात कर निरीक्षण, एनओसी और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान निरीक्षण अभियान स्थगित रखने की मांग की। शिक्षक एमएलसी चंद्र शर्मा ने व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल से कहा कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निरीक्षण कराया जाना अधिक व्यावहारिक होगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि संस्थानों का निरीक्षण सुधारात्मक दृष्टिकोण से निर्धारित अंतराल पर कराया जाए।
निदेशालय में अपर निदेशक राजेंद्र प्रसाद और संयुक्त निदेशक मनपाल सिंह से नवीन मान्यता के लिए लंबित एनओसी मामलों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम से हुई बैठक में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित न हो, इस पर विशेष जोर दिया गया।
दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, तीसरी शिफ्ट बहाल
देशभर के आईटीआई संस्थानों के लिए सबसे बड़ी राहत तीसरी शिफ्ट को लेकर मिली है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया प्राइवेट आईटीआई के राष्ट्रीय महासचिव पुरुषोत्तम कुमार यादव की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट के 20 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, कौशल भवन, नई दिल्ली ने डीजीईटी द्वारा समाप्त की गई तीसरी शिफ्ट को पुनः बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है।
तीसरी शिफ्ट समाप्त होने से देशभर में लगभग आठ लाख सीटों पर प्रवेश प्रभावित हुआ था और बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए थे। अब तीसरी शिफ्ट बहाल होने के बाद इन सीटों पर प्रवेश का रास्ता फिर खुल गया है, जिससे हजारों आईटीआई संस्थानों और लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी
आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त निर्धारित थी, जिसे अब 7 अगस्त कर दिया गया है। इससे वे अभ्यर्थी, जो अब तक आवेदन नहीं कर सके थे, उन्हें प्रवेश के लिए एक और अवसर मिल गया है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे सीएम योगी, बोले- जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक

गोरखनाथ मंदिर में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी समाधान…

60 minutes ago

सोशल मीडिया ने सत्य और असत्य के बीच पैदा किया अर्धसत्य का नया तथ्य : योगी

स्थायी शांति के लिए विश्व मानवता भारत की ओर देखती है, गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत…

5 hours ago

गोरखनाथ मंदिर में बुधवार से सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ की पुण्यस्मृति में होगा ज्ञानयज्ञ, मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास सुनाएंगे कथा गोरखपुर। ब्रह्मलीन…

2 days ago

Gorakhpur CM Yogi करेंगे 8 करोड़ के महिला शरणालय का लोकार्पण, किशोर गृह का निरीक्षण

8.05 करोड़ रुपये से बने राजकीय महिला शरणालय में 100 महिलाओं के रहने की व्यवस्था,…

2 days ago

महराजगंज की गाय ने जीत लिए 1.51 लाख रुपये, जानिए कैसे मिला इतना बड़ा इनाम

‘रंगीलो काशी’ राष्ट्रीय पशु मेले में गोरखपुर मंडल की महिला पशुपालक रूपा देवी की जर्सी…

2 days ago