Categories: Crime

दीक्षांत समारोह में एबीवीपी नेताओं से अभद्रता का आरोप, विरोध के बाद कैंट इंस्पेक्टर निलंबित

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कथित अभद्रता व हाथापाई का मामला तूल पकड़ गया। घटना के विरोध में परिषद पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह को निलंबित कर दिया, जिसके बाद विवाद शांत हुआ।
एबीवीपी के प्रांत मीडिया प्रभारी शिवम पांडेय ने आरोप लगाया कि दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आमंत्रित अतिथियों और परिषद के कार्यकर्ताओं को प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल बाहर आए और अपना आमंत्रण पत्र दिखाकर प्रवेश की अनुमति देने का आग्रह किया। आरोप है कि इसी दौरान कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, हाथापाई की तथा देख लेने की धमकी दी।
घटना के विरोध में एबीवीपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति की मौजूदगी में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान पुलिस का यह व्यवहार न केवल निंदनीय है, बल्कि विद्यार्थियों और आमंत्रित अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है। परिषद ने आरोपी इंस्पेक्टर के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।
एबीवीपी के अनुसार, एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद संगठन का विरोध समाप्त हो गया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

सोशल मीडिया ने सत्य और असत्य के बीच पैदा किया अर्धसत्य का नया तथ्य : योगी

स्थायी शांति के लिए विश्व मानवता भारत की ओर देखती है, गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत…

3 minutes ago

गोरखनाथ मंदिर में बुधवार से सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ की पुण्यस्मृति में होगा ज्ञानयज्ञ, मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास सुनाएंगे कथा गोरखपुर। ब्रह्मलीन…

1 day ago

Gorakhpur CM Yogi करेंगे 8 करोड़ के महिला शरणालय का लोकार्पण, किशोर गृह का निरीक्षण

8.05 करोड़ रुपये से बने राजकीय महिला शरणालय में 100 महिलाओं के रहने की व्यवस्था,…

2 days ago

महराजगंज की गाय ने जीत लिए 1.51 लाख रुपये, जानिए कैसे मिला इतना बड़ा इनाम

‘रंगीलो काशी’ राष्ट्रीय पशु मेले में गोरखपुर मंडल की महिला पशुपालक रूपा देवी की जर्सी…

2 days ago

Gorakhpur Terracotta: गोरखपुर की माटी अब वैश्विक बाजार में, यूपीआईटीएस में लगेंगे चार स्टॉल

25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में जुटेंगे देश-विदेश के खरीदार और कारोबारी; ओडीओपी…

2 days ago

जन्मदिन की पार्टी के बाद एम्स के छात्रों में टकराव, पुलिसकर्मियों से भी उलझे

गोरखपुर के होटल में जन्मदिन पार्टी के बाद सड़क पर हुआ हंगामा, आठ एम्स छात्रों…

3 days ago