Categories: Crime

गोरखपुर स्कूल बस हादसा: मासूम आयुष की मौत के बाद परिवार से मिले विधायक, गांव में पसरा मातम

Estimated reading time: 1 minute

पिपराइच के नईयापार बुजुर्ग में स्कूल बस की चपेट में आने से हुई थी मासूम की मौत, शोकाकुल परिवार को महेंद्र पाल सिंह ने बंधाया ढाढस
गोरखपुर।
पिपराइच में हुए स्कूल बस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नईयापार बुजुर्ग निवासी हरिकेश निषाद के पुत्र मासूम आयुष निषाद की स्कूल बस की चपेट में आने से मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। बेटे को खोने के गम में स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे स्कूल बस मासूम को लेने उसके घर पहुंची थी। परिवार के लोग उसे बस में बैठाने के लिए बाहर आए थे। इसी दौरान बस आगे बढ़ गई और मासूम उसके पहिये की चपेट में आ गया। स्वजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
स्कूल बस हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
मासूम की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बस को घेर लिया। बस के शीशे तोड़े जाने और उसमें मौजूद शिक्षिका को घेरने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना के बाद बच्चों को स्कूल ले जाने वाली बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। अभिभावकों में इस बात को लेकर चिंता है कि बच्चों को बस में चढ़ाते और उतारते समय पर्याप्त सावधानी बरती जाती है या नहीं।
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे पिपराइच विधायक
हादसे की सूचना के बाद पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर मासूम आयुष के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। परिवार के दुख में शामिल होते हुए विधायक ने उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक ने कहा कि बच्चे को खोने का दर्द माता-पिता के लिए शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
चालक, शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन पर मुकदमा
मासूम की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर चालक, शिक्षिका और स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और स्कूल बस के संचालन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
मासूम की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। जिस घर में बेटे के स्कूल जाने की तैयारी से सुबह की शुरुआत होती थी, वहां अब उसके असमय चले जाने का गम है। ग्रामीण परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और मामले में प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
इस दौरान पिपराइच ब्लॉक प्रमुख जनार्दन जायसवाल, चरगावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह ‘मुन्ना’, पिंटू सिंह, ग्राम प्रधान संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

View Comments

Recent Posts

बैकुंठपुर में आयोजित चौपाल में बोले विधायक—चौरी चौरा में सड़कों का जाल बिछाने के साथ प्राथमिकता से हो रहा विकास

चौरी चौरा(गोरखपुर)। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य…

11 hours ago

विश्व मानचित्र की लकीरों में छिपी भू-राजनीति, गोरखपुर की ‘बतकही’ में सीमा विवादों पर मंथन

भूगोलविद एवं साहित्यकार रणविजय सिंह ने ग्लोब और चार्ट के माध्यम से समझाया विश्व मानचित्र…

11 hours ago

हरितालिका तीज पर गोरखपुर में रोटरी क्लब का मेहंदी कार्यक्रम, छात्राओं ने महिलाओं के हाथों पर रचाई

रोटरी क्लब गोरखपुर का दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम संपन्न, तीज की परंपरा के साथ…

11 hours ago

Gorakhpur MSME Conclave: नंदी ने उद्यमियों को दिया भरोसा, बोले- मेरे रहते एक पाई का भी नुकसान नहीं होने दूंगा

गोरखपुर में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के एमएसएमई कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमियों ने लिया…

12 hours ago

ग्रीन हाइड्रोजन से एआई तक… गोरखपुर की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रयोगशील सोच

ग्रीन हाइड्रोजन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव विविधता संरक्षण तक दिखी वैज्ञानिक सोच गोरखपुर। सरस्वती…

1 day ago

स्कूल ओलंपिक-2026 में वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल ओवरऑल विजेता

आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर सरदारनगर के विद्यालय ने हासिल की…

2 days ago