Categories: Education

स्कूल ओलंपिक-2026 में वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल ओवरऑल विजेता

Estimated reading time: 1 minute

आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर सरदारनगर के विद्यालय ने हासिल की उपलब्धि

गोरखपुर। स्कूल ओलंपिक-2026 में सरदारनगर स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को ओवरऑल विजेता बनाया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक हासिल कर खिलाड़ियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। ओवरऑल विजेता बनने की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आरके मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

विद्यालय के चेयरमैन ई. अरविन्द त्रिपाठी, निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा खेल शिक्षकों राम अचल और समीर को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और बेहतर मार्गदर्शन से विद्यार्थी आगे चलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

ग्रीन हाइड्रोजन से एआई तक… गोरखपुर की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रयोगशील सोच

ग्रीन हाइड्रोजन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव विविधता संरक्षण तक दिखी वैज्ञानिक सोच गोरखपुर। सरस्वती…

20 minutes ago

चौरीचौरा में बिजली समस्या होगी दूर, विधायक सरवन निषाद के प्रयास से लगेंगे नए ट्रांसफार्मर

 चौरीचौरा विधानसभा में लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से मिलेगी राहत, कई गांवों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता…

2 days ago

गोरखपुर नगर निगम सदन की 22वीं बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 15 हजार कंबल खरीदने को मंजूरी

ऑनलाइन भुगतान पर संपत्ति कर में 12 प्रतिशत छूट की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी,…

3 days ago

गणेश उत्सव को लेकर गोरखपुर में अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात करने के निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी…

3 days ago

गोरखपुर में जैविक खेती से किसानों की बढ़ी आय, सरकार दे रही प्रोत्साहन राशि

गोरखपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों की उत्पादन लागत घट रही…

3 days ago

गोरखपुर में बनेगा हाईटेक साइंस म्यूजियम, 7डी थिएटर और वर्चुअल हेलिकॉप्टर राइड का मिलेगा रोमांच

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास 49.97 करोड़ रुपये से बनेगा विज्ञान संग्रहालय, पांच थीम…

3 days ago