Categories: Education

ग्रीन हाइड्रोजन से एआई तक… गोरखपुर की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रयोगशील सोच

Estimated reading time: 1 minute

ग्रीन हाइड्रोजन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव विविधता संरक्षण तक दिखी वैज्ञानिक सोच

गोरखपुर। सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, आर्यनगर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने भविष्य की चुनौतियों के वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किए। कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने जूनियर और सीनियर वर्ग में 27 विज्ञान मॉडल तैयार किए। ग्रीन हाइड्रोजन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव विविधता संरक्षण, ऊर्जा, कृषि और डिजिटल बैंकिंग जैसे विषयों पर बनाए मॉडल प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रदर्शनी में ग्रीन हाइड्रोजन पावर प्लांट, कार्बन क्रेडिट, पशु अपशिष्ट प्रबंधन, स्मार्ट सेफ्टी हेलमेट, फ्लोटिंग हाउस, इमरजेंसी रिस्पांस सिटी, स्पाई बर्ड्स और डिजिटल बैंकिंग जैसे मॉडल प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने बताया कि उनके मॉडल किस तरह दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान में उपयोगी हो सकते हैं।

मुख्य अतिथि प्रो. योगेंद्र पाल कोहली ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं विज्ञान सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. शक्ति सिंह ने कहा कि विज्ञान जीवन के प्रत्येक क्षेत्र से जुड़ा है। विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल पढ़ने तक सीमित न रखकर प्रयोग और अनुसंधान के माध्यम से समझना चाहिए। उन्होंने ‘लैंड टू लैब’ की अवधारणा के माध्यम से जमीनी समस्याओं को शोध और नवाचार से जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करती है। उन्होंने अगले वर्ष प्रदर्शनी को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की बात कही।

प्रधानाचार्या रजनी मिश्रा ने कहा कि छात्राओं ने मॉडल तैयार करने में परिश्रम और गंभीर अध्ययन किया है। ऐसे आयोजन उन्हें पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ते हैं। उन्होंने छात्राओं से मॉडल से अर्जित ज्ञान को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

इन मॉडलों को मिले पुरस्कार

जूनियर वर्ग: ज्योमेट्रिकल पार्क प्रथम, ग्रीन हाइड्रोजन पावर प्लांट द्वितीय और माइंड एवं ट्रेडिशनल एग्रीकल्चर मॉडल तृतीय रहा। स्मार्ट सेफ्टी हेलमेट को सांत्वना पुरस्कार मिला।

सीनियर वर्ग: इलेक्ट्रो मैग्नेटिक मिसाइल लॉन्चर और स्पाई बर्ड्स संयुक्त रूप से प्रथम रहे। बायोटेक्नोलॉजी : द फ्यूचर ऑफ बायोलॉजी तथा एआई बिजनेस मैजिशियन द्वितीय रहे। एनर्जी हब सिटी और डिजिटल बैंकिंग-यूपीआई एवं एआई इन बैंकिंग मॉडल तृतीय रहे। एआई इन बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

संस्थान प्रमुख शिवाजी सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीना त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या पूजा सिंह सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

स्कूल ओलंपिक-2026 में वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल ओवरऑल विजेता

आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर सरदारनगर के विद्यालय ने हासिल की…

19 hours ago

चौरीचौरा में बिजली समस्या होगी दूर, विधायक सरवन निषाद के प्रयास से लगेंगे नए ट्रांसफार्मर

 चौरीचौरा विधानसभा में लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से मिलेगी राहत, कई गांवों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता…

2 days ago

गोरखपुर नगर निगम सदन की 22वीं बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 15 हजार कंबल खरीदने को मंजूरी

ऑनलाइन भुगतान पर संपत्ति कर में 12 प्रतिशत छूट की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी,…

3 days ago

गणेश उत्सव को लेकर गोरखपुर में अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात करने के निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी…

3 days ago

गोरखपुर में जैविक खेती से किसानों की बढ़ी आय, सरकार दे रही प्रोत्साहन राशि

गोरखपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों की उत्पादन लागत घट रही…

3 days ago

गोरखपुर में बनेगा हाईटेक साइंस म्यूजियम, 7डी थिएटर और वर्चुअल हेलिकॉप्टर राइड का मिलेगा रोमांच

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास 49.97 करोड़ रुपये से बनेगा विज्ञान संग्रहालय, पांच थीम…

3 days ago