Categories: PoliticsUtility

चौरीचौरा में बिजली समस्या होगी दूर, विधायक सरवन निषाद के प्रयास से लगेंगे नए ट्रांसफार्मर

Estimated reading time: 1 minute

 चौरीचौरा विधानसभा में लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से मिलेगी राहत, कई गांवों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू

 

चौरीचौरा(गोरखपुर)।

चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक इंजी. सरवन निषाद के प्रयास से बिजली निगम की बिजनेस प्लान योजना के तहत विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर लगाने तथा पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या कम होने की उम्मीद है।

कुंदन मार्केट के पास 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। बाल बुजुर्ग और बाल खुर्द में 100-100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। मुंडेरा बाजार में गंगा स्कूल के पास, चेयरमैन के घर के पास और मोती मंदिर के पास 250-250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य कराया जा रहा है। चौरा के पास एचडीएफसी बैंक के निकट 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के साथ जर्जर तार और पोल बदलने का कार्य भी होगा।

पालिपा उपकेंद्र के लक्ष्मीपुर, लालपुर हरिजन बस्ती और नेकवार में ट्रांसफार्मरों की क्षमता 63 से बढ़ाकर 100 केवीए की जा रही है। पालिपा में तीन स्थानों पर 25 से 63 केवीए और सिंहपुर केवटान टोला में 25 से 63 केवीए क्षमता वृद्धि होगी।

सरदारनगर उपकेंद्र के बसडिला, जयपुर नौकाटोला, भाऊवापार बाजार और डुमरी खास पोखरा टोला में 25 से 63 केवीए तथा अयोध्या चक प्रधान टोला में 63 से 100 केवीए क्षमता बढ़ाई जा रही है।

मोतीराम अड्डा उपकेंद्र के बिंद टोलिया रामलखना में 25 से 63 केवीए तथा रामनगर करहां, कुसमी कोठी सिमरिया टोला और जंगल रामगढ़ उर्फ चबरी टोला में 63 से 100 केवीए क्षमता वृद्धि का काम हो रहा है।

गजाईकोल, राजधानी और अमहिया उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। वहीं चौरीचौरा उपकेंद्र के देवीपुर, फुलवरिया, डुमरी खुर्द, देवकहिया, देवघर टोली, छोटा खैराबाद, बनसहिया और मोहम्मदपुर समेत कई गांवों में भी कार्य कराया जा रहा है।

विधायक इंजी. सरवन निषाद के प्रयास से कराए जा रहे इन कार्यों के पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग कम होने और बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। इससे उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से राहत मिल सकती है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

गोरखपुर नगर निगम सदन की 22वीं बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 15 हजार कंबल खरीदने को मंजूरी

ऑनलाइन भुगतान पर संपत्ति कर में 12 प्रतिशत छूट की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी,…

1 day ago

गणेश उत्सव को लेकर गोरखपुर में अलर्ट, डीएम ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात करने के निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी…

2 days ago

गोरखपुर में जैविक खेती से किसानों की बढ़ी आय, सरकार दे रही प्रोत्साहन राशि

गोरखपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों की उत्पादन लागत घट रही…

2 days ago

गोरखपुर में बनेगा हाईटेक साइंस म्यूजियम, 7डी थिएटर और वर्चुअल हेलिकॉप्टर राइड का मिलेगा रोमांच

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास 49.97 करोड़ रुपये से बनेगा विज्ञान संग्रहालय, पांच थीम…

2 days ago

टूटी पटरी, चिंगारी, आग और ट्रैक की खामी देखकर समय रहते उठाया कदम; महाप्रबंधक ने नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पूर्वोत्तर रेलवे के छह रेलकर्मी बने स्टार परफॉर्मर, सतर्कता से टले संभावित हादसे गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे…

2 days ago

कभी बुजुर्ग तो कभी बच्चों से शिलान्यास-लोकार्पण, सरवन निषाद की अनोखी पहल

बच्चों के हाथों सीसी रोड का लोकार्पण, विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी विकास की नई…

2 days ago