Estimated reading time: 0 minutes
बच्चों के हाथों सीसी रोड का लोकार्पण, विधायक ने ग्रामीणों को सौंपी विकास की नई राह
चौरी चौरा(गोरखपुर)। विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण को जनप्रतिनिधियों के हाथों कराने की परंपरा से इतर चौरी चौरा के विधायक ई. सरवन निषाद ने नई पहल शुरू की है। कभी बुजुर्गों तो कभी बच्चों के हाथों विकास कार्यों का शुभारंभ कराकर वह उन्हें सम्मान और विकास प्रक्रिया से जोड़ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भिस्वा के जख्मी टोला में नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण गांव के बच्चों से फीता कटवाकर कराया गया
विधायक ने सड़क ग्रामीणों को समर्पित करते हुए कहा कि गांव के विकास की पहली मजबूत कड़ी बेहतर सड़क होती है। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी।
लोकार्पण के दौरान विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि बच्चों के हाथों विकास कार्य का लोकार्पण कराना महज औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को विकास की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास है। जिन बच्चों के हाथों आज विकास की नई राह का शुभारंभ हुआ है, वही कल विकसित गांव और मजबूत समाज की तस्वीर गढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सड़क, बिजली, पानी समेत मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। जनता की जरूरतों और समस्याओं के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर धरातल पर उतारा जा रहा है। ग्रामीणों को सुगम आवागमन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सीसी रोड के लोकार्पण से ग्रामीणों में खुशी रही। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और बारिश के दौरान कीचड़ व जलभराव से होने वाली परेशानी कम होगी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान देवेंद्र पासवान, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, उमेश यादव, उमेश मौर्य, राहुल कनौजिया, राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष संदीप मौर्या, राजेश पाठक, मंटू यादव, आदित्य निषाद, अभिषेक पासवान, भुल्लन पासवान, रामप्यारे पासवान, सत्यनारायण प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ऑनलाइन भुगतान पर संपत्ति कर में 12 प्रतिशत छूट की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी,…
मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात करने के निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी…
गोरखपुर। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों की उत्पादन लागत घट रही…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास 49.97 करोड़ रुपये से बनेगा विज्ञान संग्रहालय, पांच थीम…
पूर्वोत्तर रेलवे के छह रेलकर्मी बने स्टार परफॉर्मर, सतर्कता से टले संभावित हादसे गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे…
पिपराइच सीएचसी में एक दिन में छह सी-सेक्शन प्रसव पर टीम की सराहना, सामान्य प्रसव…