Categories: Politics

चौरी चौरा का हो रहा सर्वांगीण विकास : विधायक ई. सरवन निषाद

Estimated reading time: 1 minute

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के विशभरपुर तिहा गांव में बुधवार को आयोजित जन चौपाल में विधायक ई. सरवन निषाद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा गांव-गांव तक विकास पहुंचाने की है। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
जन चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, बिजली, आवास, पेंशन समेत अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।
विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा कि “चौरी चौरा का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।”
उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को भी सुना तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रधान जनार्दन गुप्ता, महेंद्र भारती, बूथ अध्यक्ष चंदन जायसवाल, मुन्ना चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, मुन्नीलाल, छबिलाल चौधरी, सत्य नारायण गुप्ता, कन्हैया चौधरी, बूथ अध्यक्ष संजय यादव, धूरे गौड़, मेवाला प्रसाद, धनंजय, दीनू गुप्ता, रामलला साहनी, अवध नारायण, दिलीप यादव, रामदयागर निषाद, नेमधारी पासवान, सुरेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

बैकुंठपुर में आयोजित चौपाल में बोले विधायक—चौरी चौरा में सड़कों का जाल बिछाने के साथ प्राथमिकता से हो रहा विकास

चौरी चौरा(गोरखपुर)। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य…

12 hours ago

विश्व मानचित्र की लकीरों में छिपी भू-राजनीति, गोरखपुर की ‘बतकही’ में सीमा विवादों पर मंथन

भूगोलविद एवं साहित्यकार रणविजय सिंह ने ग्लोब और चार्ट के माध्यम से समझाया विश्व मानचित्र…

12 hours ago

हरितालिका तीज पर गोरखपुर में रोटरी क्लब का मेहंदी कार्यक्रम, छात्राओं ने महिलाओं के हाथों पर रचाई

रोटरी क्लब गोरखपुर का दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम संपन्न, तीज की परंपरा के साथ…

12 hours ago

Gorakhpur MSME Conclave: नंदी ने उद्यमियों को दिया भरोसा, बोले- मेरे रहते एक पाई का भी नुकसान नहीं होने दूंगा

गोरखपुर में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के एमएसएमई कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमियों ने लिया…

13 hours ago

गोरखपुर स्कूल बस हादसा: मासूम आयुष की मौत के बाद परिवार से मिले विधायक, गांव में पसरा मातम

पिपराइच के नईयापार बुजुर्ग में स्कूल बस की चपेट में आने से हुई थी मासूम…

17 hours ago

ग्रीन हाइड्रोजन से एआई तक… गोरखपुर की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रयोगशील सोच

ग्रीन हाइड्रोजन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव विविधता संरक्षण तक दिखी वैज्ञानिक सोच गोरखपुर। सरस्वती…

1 day ago