गुरु पूर्णिमा की व्यस्तता के बीच सीएम योगी ने लगाया जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी समस्याएं

Estimated reading time: 1 minute

हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
गंभीर रोगियों के इलाज में धन की कमी नहीं बनेगी बाधा, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा पर्व के आनुष्ठानिक कार्यक्रमों में व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कर लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी फरियाद सुनी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने फरियादियों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि धन के अभाव में किसी भी रोगी का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित रोगी के इलाज का इस्टीमेट तैयार कर जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि उपचार के लिए आवश्यक धनराशि जारी की जा सके।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ आए बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया। बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें चॉकलेट भी भेंट की। जनता दर्शन में लोगों ने भूमि विवाद, इलाज, आर्थिक सहायता समेत विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

बैकुंठपुर में आयोजित चौपाल में बोले विधायक—चौरी चौरा में सड़कों का जाल बिछाने के साथ प्राथमिकता से हो रहा विकास

चौरी चौरा(गोरखपुर)। क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य…

13 hours ago

विश्व मानचित्र की लकीरों में छिपी भू-राजनीति, गोरखपुर की ‘बतकही’ में सीमा विवादों पर मंथन

भूगोलविद एवं साहित्यकार रणविजय सिंह ने ग्लोब और चार्ट के माध्यम से समझाया विश्व मानचित्र…

13 hours ago

हरितालिका तीज पर गोरखपुर में रोटरी क्लब का मेहंदी कार्यक्रम, छात्राओं ने महिलाओं के हाथों पर रचाई

रोटरी क्लब गोरखपुर का दो दिवसीय निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम संपन्न, तीज की परंपरा के साथ…

13 hours ago

Gorakhpur MSME Conclave: नंदी ने उद्यमियों को दिया भरोसा, बोले- मेरे रहते एक पाई का भी नुकसान नहीं होने दूंगा

गोरखपुर में जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के एमएसएमई कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्यमियों ने लिया…

13 hours ago

गोरखपुर स्कूल बस हादसा: मासूम आयुष की मौत के बाद परिवार से मिले विधायक, गांव में पसरा मातम

पिपराइच के नईयापार बुजुर्ग में स्कूल बस की चपेट में आने से हुई थी मासूम…

18 hours ago

ग्रीन हाइड्रोजन से एआई तक… गोरखपुर की छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रयोगशील सोच

ग्रीन हाइड्रोजन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और जैव विविधता संरक्षण तक दिखी वैज्ञानिक सोच गोरखपुर। सरस्वती…

1 day ago