Categories: Politics

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

Estimated reading time: 1 minute

जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 200 लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना सरकार की प्रतिबद्धता है। अधिकारियों को जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता और शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित करना चाहिए। किसी भी पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रखा जाए। जरूरतमंदों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मिले। विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं उनके पास पहुंचे। कुर्सियों पर बैठे लोगों से एक-एक कर उनकी शिकायत जानी और प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित एवं संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या का पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाएगा।
धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंदों के उच्चस्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार की ओर से उपचार के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा।
राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पारिवारिक विवादों से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने संबंधित पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का समाधान कराने की पहल करने को कहा।

गोशाला पहुंचकर की गोसेवा
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। इसके बाद गोशाला पहुंचकर उन्होंने गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गायों और गोवंश को स्नेहपूर्वक गुड़-पूड़ी खिलाई।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

युवाओं की प्रतिभा को अवसर में बदलने का तैयार हुआ ईको सिस्टम : योगी

बोले मुख्यमंत्री- शिक्षा से कौशल, नवाचार और उद्यमिता तक बनेगी विकास की नई राह यूपी…

17 hours ago

राखी के साथ आत्मनिर्भरता का उपहार, 5,000 से अधिक महिलाओं को मिला सम्मान

चौरी चौरा(गोरखपुर)। रक्षाबंधन के उल्लास के बीच चौरीचौरा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल…

2 days ago

खेलों से गढ़ेगा युवा शक्ति का भविष्य, गोरखपुर में गूंजा पीएम मोदी का संदेश

एमजीयूजी में ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ संवाद में युवाओं ने जाना खेलों…

2 days ago

स्थापना दिवस पर विशेष : रोजगारपरक शिक्षा और चिकित्सा की नई राह दिखा रहा एमजीयूजी

पांच वर्षों में 12 से बढ़कर 53 हुए पाठ्यक्रम, एमबीबीएस-बीएएमएस से लेकर नर्सिंग, कृषि, फार्मेसी…

2 days ago

स्टंटबाज से गैंगस्टर बना गुड्डू ढाढ़ी, बाइक के हुनर ने पहुंचाया अपराध की दुनिया में

गोरखपुर। कभी रेसर बाइक बनाने और तेज रफ्तार से बाइक चलाने का शौक रखने वाला…

2 days ago

बघाड़ में विधायक ई. सरवन निषाद ने सुनीं समस्याएं, सड़क-बिजली-पानी से जुड़े मामलों पर तत्काल पहल के निर्देश

चौरी चौरा (गोरखपुर)। बघाड़ में बुधवार को आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली,…

2 days ago