Categories: EducationSports

खेलों से गढ़ेगा युवा शक्ति का भविष्य, गोरखपुर में गूंजा पीएम मोदी का संदेश

Estimated reading time: 1 minute

एमजीयूजी में ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ संवाद में युवाओं ने जाना खेलों का महत्व
गोरखपुर। खेल सिर्फ मैदान पर जीत-हार का नाम नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की दिशा देने का माध्यम भी हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पंचकर्म सभागार में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश ने युवाओं में नई ऊर्जा भरी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशभर के युवाओं, खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों से संवाद किया।

माय भारत-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान मुख्य अतिथि रहे। कुलपति भूपेश गोयल, माय भारत केंद्र गोरखपुर की जिला युवा अधिकारी सीमा पाण्डेय, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी व प्रशिक्षक, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
गांव-कस्बों में तलाशें खेल प्रतिभाएं
प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों का उद्देश्य केवल पदक हासिल करना नहीं है। खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और फिटनेस विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव के लिए देश में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना जरूरी है।
उन्होंने वर्ष 2036 के ओलंपिक लक्ष्य का उल्लेख करते हुए गांवों और छोटे शहरों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने पर जोर दिया। पांच से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों में खेल प्रतिभा पहचानकर उन्हें उनकी क्षमता के अनुरूप प्रशिक्षण देने की आवश्यकता बताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की क्षमता सिर्फ बड़े शहरों में नहीं, बल्कि गांवों और छोटे कस्बों में भी है।
नए खेलों में भी आगे बढ़ने का आह्वान
प्रधानमंत्री ने युवाओं को पारंपरिक खेलों के साथ नए क्षेत्रों में भी संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित किया। सर्फिंग, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, वाटर स्पोर्ट्स और विंटर स्पोर्ट्स जैसे खेलों में भारत की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप नए खेलों को अपनाने का आह्वान किया।
खेलों से मजबूत होगा व्यक्तित्व
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में खेल संस्कृति का विस्तार हो रहा है और युवाओं को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
माय भारत केंद्र की जिला युवा अधिकारी सीमा पाण्डेय ने कहा कि ‘खेलो इंडिया संवाद’ युवाओं को खेलों के साथ अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ने का प्रभावी मंच है। प्रधानमंत्री का संदेश युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे सही दिशा देने के लिए प्रेरित करता है।

स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
कार्यक्रम में माय भारत से जुड़े युवा स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ. धनंजय पांडेय, डॉ. तरुण श्याम, डॉ. अमित उपाध्याय, रवि निषाद, जयंत गंगवार, साध्वीनंदन पाण्डेय सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में प्रतिभागियों ने खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

राखी के साथ आत्मनिर्भरता का उपहार, 5,000 से अधिक महिलाओं को मिला सम्मान

चौरी चौरा(गोरखपुर)। रक्षाबंधन के उल्लास के बीच चौरीचौरा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल…

12 hours ago

स्थापना दिवस पर विशेष : रोजगारपरक शिक्षा और चिकित्सा की नई राह दिखा रहा एमजीयूजी

पांच वर्षों में 12 से बढ़कर 53 हुए पाठ्यक्रम, एमबीबीएस-बीएएमएस से लेकर नर्सिंग, कृषि, फार्मेसी…

19 hours ago

स्टंटबाज से गैंगस्टर बना गुड्डू ढाढ़ी, बाइक के हुनर ने पहुंचाया अपराध की दुनिया में

गोरखपुर। कभी रेसर बाइक बनाने और तेज रफ्तार से बाइक चलाने का शौक रखने वाला…

21 hours ago

बघाड़ में विधायक ई. सरवन निषाद ने सुनीं समस्याएं, सड़क-बिजली-पानी से जुड़े मामलों पर तत्काल पहल के निर्देश

चौरी चौरा (गोरखपुर)। बघाड़ में बुधवार को आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली,…

1 day ago

मिलाद की खुशियों में सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की सदाओं से गूंजे रास्ते

- अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत - मस्जिदों में हुई परचम कुशाई,…

2 days ago

कुशीनगर में 76.32 एकड़ में बनेगा सरदार पटेल रोजगार एवं औद्योगिक जोन

हाटा के पट्टन व सोनबरसा में भूमि चिह्नित, उद्योग-रोजगार के साथ कौशल विकास और उद्यमिता…

2 days ago