Estimated reading time: 0 minutes
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम; केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान होंगे मुख्य अतिथि
गोरखपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में ‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
माय भारत केंद्र, गोरखपुर की जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल संस्कृति को मजबूत करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। देशभर में इस कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक जिले के दो कॉलेजों में युवा कनेक्ट कार्यक्रम होंगे, जहां युवाओं को खिलाड़ियों, सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद का अवसर मिलेगा।
1600 स्थानों से जुड़ेंगे आठ लाख से अधिक युवा
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करीब 1600 स्थानों पर मौजूद आठ लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। इस दौरान खेल क्षेत्र में हुए बदलाव, खिलाड़ियों के लिए बढ़े अवसर और देश में विकसित हो रही खेल संस्कृति पर युवाओं से संवाद किया जाएगा।
सीमा पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्थानीय स्तर पर युवाओं और खिलाड़ियों के साथ संवाद का विशेष सत्र आयोजित होगा। इसमें माय भारत स्वयंसेवक, विद्यार्थी, युवा और स्थानीय खिलाड़ी खेल, फिटनेस, नेतृत्व, टीम भावना और विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को इन्हीं मूल्यों से जोड़ने और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
माय भारत केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। जिला युवा अधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान होंगे मुख्य अतिथि, लोक गायक निशा उपाध्याय भी…
एलोपेसिया एरीटा के उपचार पर शोधपत्र की प्रस्तुति के लिए मिला एक लाख रुपये का…
एनएसएस स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अस्पताल कर्मचारियों को आग, भूकंप, बाढ़ व सड़क दुर्घटना से…
महाराणा प्रताप महाविद्यालय में योग्यता परीक्षा से हुआ 79 कक्षा प्रतिनिधियों का चयन, अध्यक्ष पद…
14.55 किलोमीटर सड़कों के जीर्णोद्धार से हजारों लोगों को मिलेगी राहत बंधे का निरीक्षण कर…
गोरखपुर। अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक और सामाजिक आयोजनों के लिए…