Estimated reading time: 0 minutes
एनएसएस स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अस्पताल कर्मचारियों को आग, भूकंप, बाढ़ व सड़क दुर्घटना से बचाव का दिया प्रशिक्षण
गोरखपुर। आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और सही तकनीक के साथ त्वरित सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को शाही ग्लोबल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से एक दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 11वीं बटालियन एनडीआरएफ, गोरखपुर के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में एनएसएस स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अस्पताल कर्मचारियों को आपात परिस्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।
एनडीआरएफ की टीम ने आग लगने, भूकंप, सड़क दुर्घटना और बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद करने की तकनीक का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को प्राथमिक बचाव उपायों, राहत एवं बचाव की तकनीकों तथा घायल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के तरीके भी समझाए गए।
सीपीआर का कराया व्यावहारिक अभ्यास
प्रशिक्षण का प्रमुख आकर्षण सीपीआर का व्यावहारिक अभ्यास रहा। एनडीआरएफ प्रशिक्षकों ने बताया कि हृदय गति रुकने जैसी आपात स्थिति में समय पर और सही तरीके से सीपीआर देने से जीवन बचाने की संभावना बढ़ सकती है। प्रतिभागियों ने स्वयं अभ्यास कर सीपीआर की तकनीक को समझा।
प्रशिक्षण में एमपी इंटर कॉलेज, गोरखपुर के एनएसएस के चयनित स्वयंसेवकों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं और अस्पताल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के बाद शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान सही निर्णय और त्वरित सहायता किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
प्रशिक्षित व्यक्ति संकट में बन सकता है सहारा
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. शिव शंकर शाही ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण केवल व्यक्तिगत सुरक्षा तक सीमित नहीं है। प्रशिक्षित व्यक्ति संकट की घड़ी में परिवार, आसपास के लोगों और समाज के लिए भी मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इंस्पेक्टर सुधीर सिंह सहित एनडीआरएफ की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में डॉ. सीमा शाही, डॉ. प्रतीक शाही, संजय सिंह, रितेश सिंह, विकास कुमार, विजय प्रताप सिंह, रागिनी दीक्षित और अनंत पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान होंगे मुख्य अतिथि, लोक गायक निशा उपाध्याय भी…
एलोपेसिया एरीटा के उपचार पर शोधपत्र की प्रस्तुति के लिए मिला एक लाख रुपये का…
महाराणा प्रताप महाविद्यालय में योग्यता परीक्षा से हुआ 79 कक्षा प्रतिनिधियों का चयन, अध्यक्ष पद…
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेल की बात, पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम; केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश…
14.55 किलोमीटर सड़कों के जीर्णोद्धार से हजारों लोगों को मिलेगी राहत बंधे का निरीक्षण कर…
गोरखपुर। अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक और सामाजिक आयोजनों के लिए…