Categories: CoronaLatest News

देवदूत की भूमिका में एनडीआरएफ, जानिए कैसे मदद कर रहे जवान

Estimated reading time: 1 minute

प्रवासियों को करा रहे भोजन, रेलवे स्टेशन पर भी सहयोग

गोरखपुर। कोरोना के संक्रमण काल में एनडीआरएफ के जवान देवदूत की भूमिका में आ गए हैं। प्रवासियों की मदद से लेकर उनके भोजन-पानी का प्रबंध कर रहे जवानों की टीम स्वास्थ्य जांच के बाद सभी को मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध करा रही है। रविवार को एनडीआरएफ ने नौसढ़ चौराहे पर फूड स्टाल लगाया। सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हुए टीम ने लखनऊ और वाराणसी की तरफ से आने-जाने वाले प्रवासी लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। लोगों के लिए 560 लंच पैकेट, पानी कराया। कुछ यात्री कई दिनों से भूखे प्यासे पैदल चलकर आ रहे थे। भोजन के बाद सभी ने टेंट-कैम्प में आराम किया।

गोरखपुर जंक्शन पर मौजूद टीम।

रेलवे स्टेशन पर काम कर रही टीम, 10 दिनों से लगातार ड्यूटी
गोरखपुर में 11वीं बटालियन एनडीआरएफ का कैंप है। बटालियन की तीन टीमें गोरखपुर जंक्शन पर 10 दिनों से मौजूद है। रेलवे स्टेशन पर भीड़ का माहौल न बन जाए। इसको देखते हुए सभी की मदद में जवान जुटे हैं। सभी को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन के साथ देर रात जवान जंक्शन पर जमे रहे। रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी, एरिया सैनिटाइजेशन के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी टीम कर रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मानदेय और कैशलेस इलाज से बढ़ा रसोइयों का सम्मान : स्वतंत्र देव सिंह

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां केवल अपने काम…

18 hours ago

पोल्ट्री उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, 100 करोड़ के निवेश का एमओयू

गोरखपुर। पूर्वांचल में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के…

18 hours ago

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

1 day ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

1 day ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

1 day ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

2 days ago