Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह के डूबने से हुई मौत की सूचना पर पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह रविवार को शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक ने परिवार को यथासंभव आर्थिक सहायता भी प्रदान की। साथ ही प्रशासन से वार्ता कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मासूम रंजीत का असमय निधन अत्यंत हृदयविदारक है। इस कठिन समय में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं और परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जनार्दन जायसवाल, किसान नेता लव सिंह, नंद चौहान, सोनू सिंह सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…
गोरखपुर। सूरजकुंड स्थित गायत्री भवन निवासी वरिष्ठ वैद्य एवं सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी आरडी मिश्रा का…