Estimated reading time: 1 minute
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेजी से उभर रहे पोल्ट्री उद्योग को नई दिशा देने के लिए पहली बार गोरखपुर में बड़ा पोल्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। इसमें आधुनिक कुक्कुट पालन से लेकर स्मार्ट तकनीक, फीड टेक्नोलॉजी, जैव सुरक्षा, निवेश, बैंक वित्त और रोजगार की संभावनाओं पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। पशुपालन विभाग की ओर से 23 अगस्त को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होने वाले इस कॉन्क्लेव में अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम समेत पोल्ट्री क्षेत्र के उद्यमी, विशेषज्ञ और अधिकारी शामिल होंगे।
पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि प्रथम गोरखपुर पोल्ट्री कॉन्क्लेव का उद्देश्य पोल्ट्री किसानों, कारोबारियों, फीड निर्माताओं, पशु चिकित्सकों, निवेशकों और सरकारी संस्थाओं को एक मंच पर लाना है। कॉन्क्लेव में शासन की योजनाओं, अनुदान और बैंक वित्त की जानकारी देने के साथ ही पोल्ट्री फार्मिंग की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा होगी।
स्मार्ट तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन
कॉन्क्लेव में पोल्ट्री फार्मिंग में स्मार्ट तकनीक के इस्तेमाल, आधुनिक उपकरणों और फीड तकनीक पर विशेष जोर रहेगा। पक्षियों की सेहत और जैव सुरक्षा को लेकर तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। इसके अलावा स्मार्ट उपकरणों और फीड टेक्नोलॉजी की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल फीड मॉडल पर भी विशेषज्ञ विचार रखेंगे।
किसानों से लेकर निवेशकों तक को एक मंच
आयोजन में सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के साथ बैंक वित्त की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। बी-टू-बी नेटवर्किंग के माध्यम से किसानों, उद्यमियों और निवेशकों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विभाग का मानना है कि इससे नई तकनीक अपनाने, निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।
पोल्ट्री हब के रूप में उभर रहा गोरखपुर
गोरखपुर पूर्वी भारत के प्रमुख व्यावसायिक पोल्ट्री केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। ऐसे में पहली बार आयोजित हो रहा पोल्ट्री कॉन्क्लेव इस क्षेत्र के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोजन में पोल्ट्री उद्योग के भविष्य, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के साथ पूर्वांचल में रोजगार के नए अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…
गोरखपुर। सूरजकुंड स्थित गायत्री भवन निवासी वरिष्ठ वैद्य एवं सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी आरडी मिश्रा का…
वाराणसी से गोरखपुर आ रही काशी डिपो की बस हादसे का शिकार, 37 यात्री थे…
काउंटर शुरू, सुबह आठ बजे से शाम तक चलेगा केंद्र गोरखपुर। आधार कार्ड से जुड़े…
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और लंबी दूरी की रेल सेवा को बेहतर…