Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। सूरजकुंड स्थित गायत्री भवन निवासी वरिष्ठ वैद्य एवं सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी आरडी मिश्रा का शुक्रवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे जीके आयुषा हार्ट केयर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर है।
आरडी मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक आशुतोष मिश्र के पिता हैं। वायुसेना से सेवानिवृत्ति के बाद वह लंबे समय तक वैद्य के रूप में लोगों की सेवा करते रहे। सरल स्वभाव और सेवाभावी व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी।
उनके निधन पर पत्रकारिता जगत, शिक्षण क्षेत्र और परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को वाराणसी में किया जाएगा।
वाराणसी से गोरखपुर आ रही काशी डिपो की बस हादसे का शिकार, 37 यात्री थे…
काउंटर शुरू, सुबह आठ बजे से शाम तक चलेगा केंद्र गोरखपुर। आधार कार्ड से जुड़े…
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और लंबी दूरी की रेल सेवा को बेहतर…
महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समाज में खुशी की लहर, वरिष्ठजनों ने कहा- यह सम्मान पूरे…
कुछ लोगों को नहीं भा रहा विधानसभा क्षेत्र में हो रहा विकास : ई. सरवन…
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को तारामंडल रोड स्थित बंटी मैरिज लॉन…