Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। पूरा देश जहां नए साल के आगमन की खुशियों में डूबा था। वहीं मंगलवार (31 दिसंबर) की रात सदर सांसद गोरखपुर रवि किशन के घर मातम छा गया। रात में करीब 11 बजे सांसद रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके देहावसान की सूचना से परिवार शोक में डूब गया। सोशल मीडिया के जरिए शुभचिंतकों को जानकारी हुई तो लोगों ने फोन से सांसद से बात की। गहरा शोक जताते हुए सभी लोगों ढाढस बढ़ाया।
बताते चलें कि गोरखपुर सांसद रवि किशन के 92 वर्षीय पिता श्याम नारायण शुक्ल कई माह से बीमार थे। उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर उनके पिता ने वाराणसी में अपना शरीर त्यागने की इच्छा जताई। 15 दिन पहले उनके पिता को वाराणसी लाया गया। मंगलवार (31 दिसंबर) की रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सास ली। रवि किशन ने अपने जीवन में पिता को ही अपना गुरु माना। पिता के ही सिखाएं मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रवि किशन ने यह मुकाम हासिल किया है। मूल रूप से जौनपुर जिले के केराकत निवासी श्याम नारायण शुक्ला भगवान शिव के भक्त थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार (1 जनवरी) को वाराणसी के मरिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। गोरखपुर से लोग वाराणसी रवाना हो गए हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर फैली है।
गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…
चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…
अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…
पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…
495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…
गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…