कभी जिंदगी ‘झंड’ थी, अब बनाने जा रहे फिल्म सिटी

Estimated reading time: 1 minute

रवि किशन के जन्म दिवस पर विशेष
• आशुतोष मिश्रा
गोरखपुर। सांसद, फिल्म स्टार रवि किशन शुक्रवार को 51 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। गोरखपुर में विभिन्न जगहों पर बधाई संदेश देने वाली होर्डिग्स लगी हैं। होर्डिंग्स को लेकर आलोचक सोशल मीडिया पर तरह—तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। तो शुभचिंतक लगातार उनको बधाई दे रहे। रवि किशन के जन्म दिवस पर जन्म दिन “तुम्हे मुबारक रवि किशन” नाम का गाना भी रिलीज हुआ है। फिल्मों के पीआरओ और रवि किशन के बेहद करीब निशांत उज्जवल, अविनाश गिरी के विशेष योगदान वाले गीत को आलोक कुमार ने गाया है। राजेश मिश्रा के लिखे गीतों को रजनीश मिश्रा से स्वर से सजाया है। रवि किशन काफी खुश हैं। शुक्रवार को जब उनसे बात की गई तो बताया कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। अब सिनेमा से लेकर संसद तक रवि किशन के पास सब कुछ है। लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्होंने प्रोड्यूसर से पैसे मांगे तो उसने रोल काटने की धमकी दे डाली। आठ घंटे की रिकार्डिंग के बाद जब रवि ने पारिश्रमिक मांगा तो वह नाराज हो गए। मसलन जीवन में कई कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ा। रवि किशन का कहना है कि महादेव की कृपा से उनको बहुत कुछ मिला है।

खुद किया संघर्ष, सैकड़ों का सपना कर रहे साकार
कभी फिल्मों में संघर्ष करने वाले रवि किशन सैकड़ों कलाकारों, सिनेमा से जुड़े अन्य लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार देने की तैयारी में लगे हैं। इसलिए वह ​एक फिल्म सिटी बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। संघर्ष के दौर में गिरवी रखी जमीन को छुड़ाने के लिए उनको पैसे की जरूरत थी। प्रोड्यूसर के नकारने पर वह काफी रोए थे। अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए वह बताते हैं कि बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। कभी वह रामलीला में सीता का रोल करते थे तो उनकी हरकत से पिता काफी नाराज होते थे।

इसलिए एक बार पिता ने उनकी पिटाई भी की। तब मां ही उनका सहारा बनीं और घर छोड़ने को कहा। 17 साल की उम्र में जौनपुर से मुंबई पहुंचे तो वहां संषर्घ से भरा सफर शुरू हुआ। एक तरह से पूरी ज़िंदगी झंड हो गई थी। लेकिन मेहनत की बदौलत वह कामयाबी पर पहुंचे। भोजपुरी से हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में करीब 120 फिल्में कर चुके हैं। कभी खुद संषर्घ करने वाले रवि किशन सैकड़ों लोगों की रोजी—रोटी चलाकर उनके सपने को साकार करने में जुटे हैं। रवि किशन का कहना है कि आगे भी सिनेमा से जुड़े रहना है। इसलिए वह फिल्म सिटी बनवाने के लिए काम कर रहे हैं।


सीएम योगी का आशीर्वाद, सांसद बने रवि किशन
फिल्मों की वजह से रवि किशन का अक्सर गोरखपुर आना जाना लगा रहता था। गोरखपुर में करीब एक माह तक हमसे केहू जीत ना पाई की शूटिंग हुई थी। इस दौरान रवि किशन ने गोरखपुर के तमाम गांवों के बारे में जानकारी ले ली। उनके अपने शुभचिंतकों की संख्या भी बढ़ती चली गई। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर सहित कई जिलों में शूटिंग करने वाले रवि किशन ने राजनीति ने भी अपना परचम लहराया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उनको गोरखपुर से अपना उम्मीदवार बनाया। सीएम योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद पाकर वह लोकसभा में पहुंचे। रवि किशन का कहना है कि वह गोरखपुर को उन्नति के चरम पर देखना चाहते हैं। महाराज जी का आशीर्वाद मिला है तो गोरखपुर बदल रहा है। गोरखपुर ही नहीं पूरा प्रदेश खुशहाल हो रहा है। तरक्की कर रहा है। आगे भी करता रहेगा। चुनाव के दौरान रवि किशन के संवाद सुनने के लिए लोग बेताब रहते थे। उनके कई डॉयलॉग ‘जिन्दगी झंड बा, तब्बो घमंड बा, ‘अद्भुत’ और ‘बाबू’ सबकी जुबा पर रहते हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

2 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago