अब गोरखपुर में एक नहीं, अनगिनत रवि किशन होंगे तैयार

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। फिल्म स्टार, सांसद रवि किशन ने कहा कि मैंने जो संघर्ष किया है। वो किसी और कलाकार को न करना पड़े।अपना घर— परिवार छोड़कर न जाना पड़े। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर में फिल्म उद्योग के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हूँ, ताकि एक नहीं अनगिनत रवि किशन यहां से निकलें। रवि किशन सोमवार को सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल में फिल्म उद्योग के रूप में नए रोजगार के सृजन की अपार संभावनाएं हैं। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि
वैश्विक् महामारी कोरोना से पूरे विश्व् में रोजगार का संकट पैदा हो गया है।

भोजपुरी फिल्मों का गढ़ बनेगा गोरखपुर
देश में भी लॉकडाउन में बहुत लोग बेरोजगार हो गए हैं। इस कठिन समय में गोरखपुर में एक नए रोजगार का सृजन हो रहा है, जिससे न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल में रोज़गार के अवसर उपलब्ध होंगे। अब गोरखपुर भोजपुरी फिल्मों का गढ़ बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महराज जी और हम सबने गोरखपुर में फिल्म सिटी का जो सपना देखा था। वो मुख्यमंत्री के सहयोग से साकार होते दिख रहा है। गोरखपुर में पांच भोजपुरी फिल्म और वेब सीरीज क्राइम स्टॉप की शूटिंग हो रही है। 500 एपिसोड के इस वेब सीरीज के 60 एपिसोड की शूटिंग गोरखपुर में होगी। यहां पर कई फिल्मों की योजनाएं भी बनाई जा रही हैं। मुंबई के निर्माता—निर्देशक गोरखपुर में काम करने के लिए उत्साहित हैं।

रोजगार की अपार संभावनाओं का होगा सृजन
सांसद रवि किशन ने कहा कि मुंबई से आए निर्माता लोकल कलाकारों को महत्व दे रहे हैं। अभिनेताओं, टेक्निशियन, कैमरामैन, स्पॉट बॉय सभी लोकल लिए जा रहे है। ऐसे में बाहर का पैसा गोरखपुर की धरती पर आ रहा है, यहां के युवाओं को मौका मिलेगा। गोरखपुर में 1200 कलाकारों को मौका मिलने जा रहा है। आने वाले दिनों में और लोग भी जड़ेंगे। इस मौके पर एबजी कूल चैनल के एमडी रनवीर ने कहा कि गोरखपुर और आसपास बहुत से खूबसूरत लोकेशन हैं। उन सभी जगहों पर क्राइम स्टाप की शूटिंग की जाएगी। रवि किशन इस सीरीज को होस्ट कर रहे हैं। अन्य सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। वेब सीरीज के निर्माता बाबी सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि मुंबई से अच्छे कलाकार यहां मिलेंगे। गोरखपुर में काम के प्रति लोगों का समर्पण देखने लायक है। मैंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है,गोरखपुर में रवि किशन के साथ काम कर के अलग तरहका अनुभव मिल रहा है। गोरखपुर में फिल्म उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर यूपी प्रभारी जावेद, सांसद पीआरओ पवन दुबे, सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह और रणजंय सिंह जुगनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

2 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago