सीएम योगी से मिले सांसद रवि किशन, भोजपुरी फिल्मों के निर्माण पर की चर्चा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। भाजपा सांसद और भोजपुरी मेगास्टार रवि किशन शुक्ला ने रविवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम का आशीर्वाद लेकर सांसद ने उत्तर प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्रीज को लेकर के चल रहे प्रयासों और कार्यों पर चर्चा की। भोजपुरी की पांच फिल्मों का मुर्हूत करने के लिए करने के लिए रवि किशन लखनऊ पहुंचे थे। सीएम से मुलाकात के बाद रवि किशन ने बताया कि महराज जी की इच्छा है कि भोजपुरी फिल्में नेशनल अवार्ड तक पहुंचें।

सीएम ने उनसे कहा है कि उत्तर प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में अपार संभावनाएं छिपी हुई हैं। यहां भोजपुरी फिल्म की शूटिंग होने से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के कलाकारों को एक बड़ा अवसर प्राप्त होगा। भोजपुरी की पहचान अन्य भाषाओं में बन रही फिल्मों की तर्ज पर मिल रहा है। सीएम ने भोजपुरी फिल्म जगत को यूपी में नई पहचान के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।

एप डाउनलोड कीजिए हो जाएगी शादी

भोजपुरी को मिलेगा पूरा प्यार और सम्मान
इस दौरान सांसद रवि किशन शुक्ला ने सीएम के सामने भोजपुरी फिल्म के कलाकारों और फिल्मों को प्रोत्साहित करने की उनकी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि हम सब पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ एक नई पहचान देने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। पूर्वांचल में हमारे क्षेत्र के भोजपुरिया समाज के लोगों का प्यार और सम्मान मिल रहा है। उससे हम सब भोजपुरी को नेशनल अवार्ड दिलाने में सफल होंगे। सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब उड़िया, कन्नड़, तेलगु की तरह भोजपुरी को लोग पूरी ​दुनिया में जानेंगे। खूब प्यार और सम्मान देंगे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago