रवि किशन कैसे चमकाएंगें लोकल कलाकारों की ‘किस्मत’, पढ़िए पूरी खबर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सांसद रवि किशन ने मकर संक्राति पर अपनी ​प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘ किस्मत ‘ का मुहूर्त किया। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक और लेखक मनोज टाइगर भी उपस्थित रहे। सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर और पूर्वांचल अब फिल्म उद्योग के रूप में स्थापित होगा।

भोजपुरी फिल्मों का केंद्र होगा। भोजपुरी को बढ़ावा देने के लिए रवि किशन प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘किस्मत’ का निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म अश्लीलता से परे होगी। इसकी पटकथा, राष्ट्रीय पुरस्कारों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। इसके पूर्व बतौर ब्रांड अंबेसडर रवि किशन ने एप मिनी लाइव भी लांच किया।
– मुख्य भूमिका में सांसद रवि किशन ,आम्रपाली दूबे और यामिनी
– मनोज और आलोक का निर्देशन, फिल्म में संगीत देंगे ओम ओझा


गोरखपुर के कलाकारों को मिलेगा मौका
सांसद रवि किशन ने कहा कि इस फिल्म में गोरखपुर के कलाकारों को मौका मिलेगा। यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा।साथ ही गोरखपुर के लोकल स्थानों पर ही शूटिंग की जाएगी। फिल्म के निर्देशक और लेखक मनोज टाइगर ने बताया कि फिल्म लोगो का मनोरंजन करेगी। लोग इसे परिवार के साथ देख सकते हैं। प्रेम और विरह के साथ फिल्म में जीवन की सीख भी मिलेगी। सांसद के प्रयास से गोरखपुर में फिल्मों और वेबसीरीज के निर्माण कार्य में तेजी आई है।

मिनी लाइव एप से मिलेगा मुकाम, नहीं भटकेंगे कलाकार
सांसद रवि किशन ने मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय कलाकारों को प्लेटफार्म देने और आत्म निर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर के मिनी लाइव एप को लांच किया। सांसद ने कहा कि मिनी लाइव एप स्थानीय और क्षेत्रीय कलकारों को एक प्लेटफार्म देगा। बहुत से कलाकारों की प्रतिभा पूरे देश के सामने आएगी। इससे कलाकारों को रोजगार भी मिलेगा।उनकी अपनी पहचान बनेगी।


सांसद ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है। लोकल फार वोकल को बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हम सभी को भी स्थानीय कलाकारों, चीजों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रेरित करते रहते हैं।सीएम की देन है कि गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मौका मिला। सांसद ने विदेशिया और चौरीचौरा कांड पर आधारित नाटक के मंचन को अद्भुत बताते हुए सराहना की।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

28 minutes ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

40 minutes ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

57 minutes ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

24 hours ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago