सांसद रवि किशन ने दी सीएम योगी को बधाई, कहा—मेरे संघर्षों को अब मिली सफलता

Estimated reading time: 0 minutes

— 18 वर्षो से लड़ रहा था फिल्म सिटी के लिए लड़ाई, सीएम योगी ने साकार किया सपना

— रोजगार और पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे, फिल्म सिनेमा में आएगा बदलाव, भोजपुरी और क्षेत्रीय भाषाओं को मिलेगा बढ़ावा

गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने सीएम योगी को बधाई है। उन्होंने कहा है कि यूपी में फिल्म सिटी बनाने के लिए वह 18 साल से संघर्ष कर रहे थे। उनका उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने का सपना साकार होते दिख रहा है। सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि महराज जी ने हिंदुस्तान की सबसे खूबसूरत और भव्य फिल्म सिटी बनाने की घोषण करके मेरे निवेदन और मेरे लिखे पत्रों का मान रखा। इसके लिए मुख्यमंत्री को कोटि— कोटि धन्यवाद देता हूं। पिछले 18 वर्षो से चल रही लड़ाई को विराम मिला। इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री मोदी और सूचना प्रसारण मंत्री को भी पूर्व में पत्र लिखा था।

रोजगार ,पर्यटन और भोजपुरी को मिलेगा बढ़ावा
सांसद रवि किशन ने कहा कि यह खुशखबरी उत्तर प्रदेश ,बिहार और पूरे देश के हिंदी भाषी कलाकारों के लिए है। अपनी भाषा में ,अपनी जगह पर अपने कलाकारों सम्मान और स्वभिमान के साथ काम मिलेगा। लोगों को अब काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उनको अपमानित नहीं होना पड़ेगा, उनको ठेस नहीं पहुंचेगी। क्षेत्रीय भाषाओं, भोजपुरी का विकास और तेजी से होगा। जो लोक परम्परा,लोक संस्कृति विलुप्त हो रही है वो फिर से जीवंत होगी। फिल्म सिनेमा में बदलाव आएगा। लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। सोच बदलेगी और उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म उद्योग के लिए जाना जाएगा। सांसद ने कहा कि फिल्म सिटी से फिल्म् उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार जैसे फिल्म टेक्नीशियन, स्पॉट बॉय कैमरामैन सहित व्यापक स्तर पर उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश में बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं जैसे गोरखपुर में रामगढ़ ताल, कुसम्ही जंगल, तारा मंडल, गोरखनाथ मंदिर, गीता वाटिका, राप्ती नदी तट। ये सब फिल्म स्थल के रूप में चयनित किए जा सकते हैं। इससे इन जगहों पर भी रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में पर्यटन उद्योग में बहुत तेजी से विकास होगा। यह पूरे प्रदेश और देश के लिए गौरव की बात होगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

2 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

2 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago