Categories: Crime

उरुवा में पुलिया पर घेरकर हंसिया— चाकू से काटी गरदन

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। उरुवा थाना क्षेत्र के सुल्तानी में भूमि को चल रहे विवाद में एक युवक को घेरकर आरोपियों ने मार डाला। हंसिया से हमला करके उसकी जान ले ली। हत्या के बाद भाग रहे एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना पर एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। हरिजनपुर निवासी सुनील मौर्या की असिलाभार में भी भूमि है। वहां पर मकान बनवाकर सुनील मौर्या के भाई अरविंद मौर्या कास्मेटिक की दुकान चलाते थे। उसी दुकान के पीछे गोला क्षेत्र के बरियार निवासी श्रीराम की भूमि है। दोनों के बीच इसको लेकर विवाद भी चल रहा है। इसका मुकदमा बांसगांव न्यायालय में पेडिंग है। इसी रंजिश सुबह नौ बजे सुलतानी पुलिया के पास आरोपियों ने अरविंद को घेरकर हमला कर दिया। चाकू और हंसिया से वार करके उनकी जान ले ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे एक हमलावर को लोगों ने पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


एक साल पहले भी हुआ हमला
ग्रामीणों का कहना है कि एक साल पहले भी अरविंद पर 12 दिसम्बर 2018 को हमला हुआ था। लेकिन वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग गए थे। शुक्रवार को उसे अकेले पाकर चार लोगों ने उसे मार डाला। परिजनों का कहना है कि तब सूचना देने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इस वजह से दोबारा हमलावरों ने उसकी जान ले ली। घटना की सूचना से अरविंद के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पति की मौत की सूचना पर पत्नी अनीता बार—बार बेहोश हो जा रही थी। अरविंद के तीन बेटे 10 साल का यम, पांच साल का अमन और तीन साल का अरुण है।

रास्ता बदलने की थी जानकारी
लोगों ने पुलिस को बताया कि अरविंद अक्सर ही दुकान से नेवास होते हुए हरिजनपुर जाते थे। रास्ते में भीड़भाड़ होने से वह सुरक्षित महसूस करते थे। लेकिन बारिश होने से उस रास्ते पर पानी भर गया है। इसलिए अरविंद कई दिनों से असिलाभार, सुल्तानी होते हुए आवागमन कर रहे थे। यहां रास्ता सुनसान होने से पहले से पुलिया पर बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया। हमला करके उनकी जान ले ली। मौके पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ गोला श्याम देव, थानाध्यक्ष उरुवा दुर्गेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सिकरीगंज उपेंद्र कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष गोला हेमेंद्र पाण्डेय, नीरज कुमार राय, एसआई अजीतत कुमार यादव, एसआई अनूप सिंह अन्य लोग पहुंचे। एसपी ने कहा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

मासूम रंजीत के निधन पर विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। पिपराइच के बसडीला रौसड़ निवासी सुरजीत सिंह के चार वर्षीय इकलौते पुत्र रंजीत सिंह…

2 hours ago

जन चौपाल से जनता के बीच मजबूत पकड़ बना रहे विधायक सरवन निषाद, 2027 की तैयारियों की भी दिख रही झलक

चौरीचौरा (गोरखपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भले ही अभी समय है, लेकिन चौरी चौरा…

3 hours ago

राष्ट्रीयता और बहुआयामी रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना एमजीयूजी : प्रो. रवि शंकर सिंह

अनुसंधान और नवाचार पर विशेष ध्यान दें विद्यार्थी महंतद्वय दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ की स्मृति में…

3 hours ago

पूर्वांचल के पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी नई उड़ान, पहली बार गोरखपुर में जुटेंगे विशेषज्ञ

पोल्ट्री कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक, उत्पादन बढ़ाने और आय वृद्धि पर होगा मंथन गोरखपुर। पूर्वी…

1 day ago

जलभराव से मुक्ति की राह बना गोड़धोइया नाला

495 करोड़ की परियोजना से उत्तरी गोरखपुर के 17 वार्डों को बड़ी राहत, बारिश का…

1 day ago

आखिरी सांस के बाद भी जारी रहेगी सेवा, रामेश्वर की आंखों से दो जिंदगियों में आएगा उजाला

गोरखपुर। किसी इंसान की जिंदगी की असली कीमत इस बात से नहीं तय होती कि…

1 day ago