Categories: Utility

प्रधान डाकघर गोलघर में अब शाम छह बजे तक आधार की सुविधा

Estimated reading time: 0 minutes

काउंटर शुरू, सुबह आठ बजे से शाम तक चलेगा केंद्र

गोरखपुर। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों को जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी। गोलघर स्थित प्रधान डाकघर में आधार केंद्र का समय बढ़ा दिया गया है। अब यहां सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक नया आधार बनवाने के साथ संशोधन और अपग्रेडेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए दो काउंटर संचालित किए जा रहे हैं।
पहले यह सेवा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मिलती थी। लोगों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए प्रवर पोस्ट मास्टर अजय कुमार पांडेय ने संचालन अवधि में एक घंटे का इजाफा कराया है। केंद्र में कर्मचारियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है। पहली पाली सुबह आठ से शाम चार बजे और दूसरी सुबह 10 से शाम छह बजे तक रहेगी।
इस व्यवस्था से सुबह जल्दी काम कराने वालों के साथ ही नौकरीपेशा और अन्य व्यस्त लोगों को भी सहूलियत होगी। उन्हें कार्यालय समय के बाद भी आधार संबंधी काम कराने का अवसर मिलेगा।
अधिकारी के अनुसार दोनों पालियों के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है, ताकि पूरे निर्धारित समय में सेवा निर्बाध रूप से जारी रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

वरिष्ठ वैद्य आरडी मिश्रा का निधन, शोक की लहर

गोरखपुर। सूरजकुंड स्थित गायत्री भवन निवासी वरिष्ठ वैद्य एवं सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी आरडी मिश्रा का…

12 hours ago

बाघागाड़ा में ट्रॉलर से भिड़ी रोडवेज बस, चालक की मौत; 15 यात्री घायल

वाराणसी से गोरखपुर आ रही काशी डिपो की बस हादसे का शिकार, 37 यात्री थे…

14 hours ago

गोरखपुर से मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 28 अगस्त से नियमित चलेगी ट्रेन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और लंबी दूरी की रेल सेवा को बेहतर…

1 day ago

भाजपा महानगर कमेटी में सिंधी समाज की मजबूत भागीदारी, विक्की कुकरेजा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर समाज में खुशी की लहर, वरिष्ठजनों ने कहा- यह सम्मान पूरे…

1 day ago

विकास कार्यों के शिलापट्ट तोड़ने पर विधायक नाराज, अराजक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश

कुछ लोगों को नहीं भा रहा विधानसभा क्षेत्र में हो रहा विकास : ई. सरवन…

1 day ago

बसपा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में भाजपा पर बरसे मदन राम, 2027 में सरकार बनाने का किया आह्वान

गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को तारामंडल रोड स्थित बंटी मैरिज लॉन…

1 day ago